{"_id":"5d3de20d8ebc3e6ce64e4550","slug":"ran-away-from-custody-arrested-deoria-news-gkp3156451145","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोंडा से फरार बदमाश बबलू मामा के घर मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा से फरार बदमाश बबलू मामा के घर मिला
विज्ञापन
पुलिस कस्टडी से फरार बदमाश बबलू उर्फ अनूप सिंह देवरिया पुलिस के हत्थे चढा एसपी डॉ श्रीपति मिश्र न
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
गोंडा से फरार बबलू मामा के घर सो रहा था, गिरफ्तार
एसपी की विशेष टीम और सलेमपुर पुलिस को मिली सफलता
पेशी पर आते समय गोंडा कचहरी हाल्ट स्टेशन से फरार हो गया था बबलू उर्फ अनूप
गंभीर धाराओं में 11 मुकदमे दर्ज हैं, कानपुर जेल से आ रहा था पेशी पर
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। गोंडा कचहरी हाल्ट स्टेशन पर कानपुर पुलिस की कस्टडी से फरार हुआ बदमाश बबलू उर्फ अनूप सिंह शनिवार की देर रात लोहरा बभनौली गांव स्थित मामा के घर सोते हुए मिला। एसपी की विशेष टीम और सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर उसे न्यायालय के लिए चालान कर दिया गया।
पुलिस लाइंस के मनोरंजन कक्ष में एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र और एएसपी शिष्यपाल ने बताया कि सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बुजुर्ग गांव निवासी बबलू उर्फ अनूप सिंह शातिर बदमाश है। उस पर लूट और जानलेवा हमला करने समेत 11 मुकदमे दर्ज हैं। वह कानपुर जेल में बंद था। वहां के तीन सिपाही उसे लेकर शुक्रवार की रात देवरिया के लिए चले। ड्यूटी में लगे तीनों सिपाहियों को नींद आ गई। इसका लाभ उठाते हुए बबलू शनिवार की भोर में गोंडा कचहरी हाल्ट स्टेशन के पास से फरार हो गया। जानकारी मिलते ही सभी के होश उड़ गए। गोंडा जीआरपी ने मामले में केस दर्ज किया। गोरखपुर रेलवे के एसपी ने उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने एएसपी शिष्यपाल के पर्यवेक्षण में सलेमपुर कोतवाली और विशेष टीम को उसकी गिरफ्तारी में लगाया। शनिवार की रात को सलेमपुर कोतवाली का प्रभार देख रहे एसआई रविंद्र प्रताप यादव और विशेष टीम के प्रभारी प्रदीप शर्मा ने मुखबिर की सूचना के आधार पर बबलू को लोहरा बभनौली स्थित उसके मामा के घर से गिरफ्तार कर लिया। टीम रात 10 बजे गांव में पहुंची। गिरफ्तारी के वक्त बबलू सो रहा था। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने 15 घंटे के भीतर बदमाश की गिरफ्तारी पर पुलिस टीम की पीठ थपथपाई।
इनसेट में-
दूसरी ट्रेन से आ गया गोरखपुर
देवरिया। बदमाश बबलू उर्फ अनूप सिंह को देवरिया कचहरी में पेशी पर लाने के दौरान ड्यूटी में लगे पुलिसवालों ने लापरवाही की। उसे जो हथकड़ी लगाई गई थी, वह ढीली थी। इसलिए उसे निकाल दिया गया था। दो सिपाही सो गए थे और एक अर्धनिद्रा में था। मौका देखकर बबलू ट्रेन से कूदकर फरार हो गया। उसने बताया कि दूसरी ट्रेन पकड़कर गोरखपुर आ गया। वहां से किसी और ट्रेन से देवरिया और फिर किसी तरह मामा के घर सलेमपुर के लोहरा बभनौली गांव पहुंचा। रुपये न होने की वजह से कहीं दूर नहीं भाग पाया।
विज्ञापन
इनसेट में-
गोरखपुर जेल में किया था दंगा
देवरिया। बबलू वर्ष 2013 से जेल में बंद है। प्रशासनिक आधार पर उसे देवरिया से गोरखपुर भेजा गया। वर्ष 2016 में उसने जेल में दंगा किया था। इसलिए उसकी जेल बदल दी गई। उसे फतेहपुर जेल में शिफ्ट किया गया। वहां से कानपुर जेल भेजा गया।
इनसेट में-
जिले की फोर्स नहीं पहुंची कोर्ट, रिमांड मजिस्ट्रेट नाराज
देवरिया। पुलिस कस्टडी से फरार 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश बबलू उर्फ अनूप सिंह को कोर्ट में पेश करने के दौरान जिले की फोर्स मौजूद नहीं थी। जीआरपी गोंडा के इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह विशेन उसे लेकर कोर्ट पहुंचे। इस पर प्रभारी रिमांड मजिस्ट्रेट शिवेंद्र मिश्र ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि इतने हार्ड क्रिमिनल को कोर्ट में पेश करने और जेल तक पहुंचाने में जिला पुलिस ने क्यों लापरवाही की है। जीआरपी गोंडा के इंस्पेक्टर बदमाश बबलू को लेकर गोंडा चले गए।