फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rajveer got new life from surgery

Deoria News: सर्जरी से राजवीर को मिला नया जीवन

Fri, 02 Jun 2023 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 02 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Rajveer got new life from surgery
-जन्मजात न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट बीमारी से था ग्रसित
विज्ञापन

-राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में हुआ सफल ऑपरेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट बीमारी के साथ जन्म लेने वाले तरकुलवा ब्लॉक के पचरुखिया कंचनपुर निवासी चार माह के बच्चे राजवीर को सर्जरी से नया जीवन मिला है। इस जन्मजात विकृति का ऑपरेशन महंगा है, लेकिन आरबीएसके तरकुलवा टीम की मदद से सरकारी खर्च पर राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में ऑपरेशन हुआ। पचरुखिया कंचनपुर के रहने वाले पेशे से हलवाई रामकिशुन यादव के परिवार में 28 फरवरी को सीएचसी तरकुलवा पर राजवीर ने जन्म लिया। उसकी पीठ पर मांस का बढ़ा हुआ हिस्सा देखकर परिवार के सदस्य घबरा गए। स्वास्थ्यकर्मियों ने परिजनों को बताया कि बच्चे को न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट बीमारी है । इसके बाद परिजन बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां से मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया गया। वहां सर्जन के न मिलने पर घर लौट आए। इस दौरान बच्चे को पेट के सहारे लिटाना पड़ता था। सीएचसी के डिलेवरी प्वाइंट की स्टाफ नर्स सिमरन ने आरबीएसके टीम तरकुलवा को बच्चे के बारे में जानकारी दी। एक मार्च 2023 को डॉ. आनंद विनय पांडेय, डॉ. असरफ हुसैन, डॉ. शिप्रा व एएनएम संगीता सिंह की टीम बच्चे के परिजनों से संपर्क कर बच्चे के घर पहुंची। टीम ने रामकिशुन को आरबीएसके (राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम) के बारे में जानकारी दी औेर बताई कि आरबीएसके के तहत बच्चे का इलाज संभव है। इसके बाद टीम चार मार्च को बच्चे को इलाज के लिए राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ ले गई, जहां जांच के बाद 25 अप्रैल को ऑपरेशन का डेट मिला। इसके बाद राजवीर की सर्जरी की गई। दस मई को डॉक्टरों ने राजवीर का टांका काटा। अब राजवीर पूरी तरह स्वस्थ हैं।
---------
क्या है न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. नमृता भारती ने बताया कि यह दिमाग और रीढ़ की हड्डी की जन्मजात विकृति है। न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट गर्भावस्था के पहले पांच हफ्ते में ही हो जाता है। बच्चे को इलाज मिल जाए तो वह बच सकता है। आयरन फोलिक एसिड की कमी से गर्भ में पल रहे बच्चों को ऐसी विसंगति हो सकती है। इसका इलाज केवल ऑपरेशन ही है, जिसका खर्च करीब एक लाख रुपये आता है।
विज्ञापन

-------------
यहां मिलता है इलाज
सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट का ऑपरेशन योजना के तहत झांसी, सैफई, वाराणसी, अलीगढ़ और राममनोहर लोहिया लखनऊ में उपलब्ध है। अप्रैल 2022 से अब तक तीन न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट से ग्रसित बच्चों की सर्जरी कराई गई है। यह जन्मजात बीमारी है। योजना में शून्य से 19 वर्ष तक के बच्चों की 40 तरह की गंभीर बीमारियों का उपचार सरकारी खर्च पर किया जाता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed