फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rajendra babu was simple life and high thoughts

सादा जीवन और उच्च विचार वाले थे राजेंद्र बाबू

Thu, 03 Dec 2020 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
rajendra babu was simple life and high thoughts
सादा जीवन और उच्च विचार वाले थे राजेंद्र बाबू
विज्ञापन

देवरिया। प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर बृहस्पतिवार को विभिन्न संगठनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। टाउन हाल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने प्रथम राष्ट्रपति के चित्र पर पुष्पांजलि कर उन्हें याद किया। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि भारत रत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जीवन सादगी भरा था। वह उच्च विचारों वाले थे। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। इस दौरान जयदीप त्रिपाठी, मुकुंद भाष्कर मणि, आनंददेव गिरि, अरविंद शाही, भरत मणि त्रिपाठी, विजय शेखर मल्ल, धर्मेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
जिला कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर अधिवक्ता भवन में गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रामानुज शुक्ला, मंत्री ज्ञानेश्वर मिश्रा, नवल किशोर मिश्रा, चंद्रबली शुक्ला, बृजबांके तिवारी, भोज प्रसाद कुशवाहा, हरिलाल यादव आदि मौजूद रहे। दी कलेक्ट्रेट सेंट्रल बार एसोसिएशन ने प्रथम राष्ट्रपति की जयंती को अधिवक्ता दिवस के रूप में मनाया। अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह व एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन संत शरण तिवारी समेत अन्य अधिवक्ताओं ने देश के प्रति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के योगदान के बारे में चर्चा की।
विज्ञापन

इस दौरान इम्तियाज अहमद, रामनगीना यादव, गिरीश शुक्ल, व्रजेश सिंह, अशोक कुमार सिंह, सतीश चंद्र श्रीवास्तव, विनोद कुमार सिंह, रमाशंकर यादव, रामअशीष यादव, बीबी सिंह आदि मौजूद रहे। जिला ट्रांसपोर्ट बार एसोसिएशन ने बाबू राजेंद्र प्रसाद की जयंती के अवसर पर एआरटीओ कार्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया। अधिवक्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। इस दौरान अध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव, अखिलेश्वर मणि त्रिपाठी, शिव कुमार मल्ल, पूर्व अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, सुग्रीव मिश्रा, धर्मेंद्र मिश्रा, रवि मिश्रा, महताब आलम, जावेद अहमद, सच्चिदानंद श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार गुप्ता आदि अधिवक्ताओं ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजवादी अधिवक्ता सभा की ओर से कचहरी रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। अधिवक्ताओं ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर देश के प्रति उनके योगदान को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजयसेन यादव तथा संचालन जिला महसचिव अर्जुन यादव ने किया। इस दौरान पूर्व प्रदेश सचिव कृष्ण मोहन यादव, सच्चिदानंद यादव, वीरेंद्र साहनी, जयप्रकाश कुशवाहा, रामप्रवेश सिंह, राकेश शाही, अमरजीत यादव, चंद्रेश कुशवाहा, गिरिजा यादव, अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed