फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rajan maharaj will oratr ram katha in baripur temple

राजन महाराज बारीपुर मंदिर में सुनाएंगे श्रीराम कथा

Fri, 11 Mar 2022 09:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 09:49 PM IST
विज्ञापन
rajan maharaj will oratr ram katha in baripur temple
राजन महाराज बारीपुर मंदिर में सुनाएंगे श्रीराम कथा
विज्ञापन

सोनूघाट। सदर ब्लॉक अंतर्गत सिद्धपीठ बारीपुर हनुमान मंदिर परिसर में अप्रैल में प्रख्यात कथावाचक राजन महाराज श्रीराम कथा सुनाएंगे। शुक्रवार को कथा संचालन समिति की बैठक उत्तराधिकारी महंत गोपाल दास की अध्यक्षता में हुई, जिसमें इसकी तैयारियों पर चर्चा की गई।

12 से 20 अप्रैल तक होने वाली रामकथा के दौरान भोजन व भक्तों के ठहरने की व्यवस्था, भक्तों आने वाले भक्तों की सुविधा आदि मुद्दों पर चर्चा की गई। महंत गोपाल दास ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी जा रही है। पुलिस प्रशासन, वीडियोग्राफी, पार्किंग, मंच तक अतिथियों को पहुंचाने के लिए वॉलटियर चुनने, बैज, अतिथियों को अंगवस्त्र, जलपान, मंच पर प्रतिदिन भोग सामग्री व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि कथा के पहले दिन देवरिया से हाथी, घोड़ा, बाजे-गाजे के साथ जुलूस निकलेगा। इस दौरान सिद्धार्थ मणि त्रिपाठी, अनिल कुमार मिश्र, रवि प्रकाश मिश्र उर्फ छोटे, रामेश्वर तिवारी, रविंद्र त्रिपाठी, पप्पू जायसवाल, जितेंद्र पाठक, करुणेश मिश्र, रौनक शाही, अमित तिवारी, रवि प्रकाश तिवारी, प्रभाकर मिश्र, विनोद यादव, अमितेश तिवारी, शैनकी शांडिल्य, अभिषेक मिश्र, अंकुर भार्गव, अमित अग्रवाल, संतोष तिवारी, विनोद सिंह, पवन पाठक, बालमुकुंद मिश्र, अमित दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed