फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rains have disrupted work on the Ugrasen Bridge, causing traffic problems.

Deoria News: बारिश की वजह से उग्रसेन सेतु पर काम बाधित, आवागमन में दिक्कत

Tue, 08 Sep 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 08 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Rains have disrupted work on the Ugrasen Bridge, causing traffic problems.
बारिश बंद होने के बाद काम में जुटे श्रमिक। 
बरहज। कपरवार स्थित उग्रसेन सेतु पर करीब डेढ़ माह पहले बड़ा होल हो जाने से पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद से पुल पर आवागमन बंद है।
विज्ञापन

रविवार को पुल पर पिचिंग कार्य शुरू कराया जाना था लेकिन शाम को अचानक हुई बारिश के कारण काम बाधित हो गया। सोमवार को भी बारिश होने से विभाग की मुश्किलें बढ़ गईं। ऐसे में पुल पर आवागमन शुरू होने में अभी करीब एक सप्ताह और लग सकता है। कपरवार स्थित उग्रसेन सेतु रामजानकी मार्ग को जोड़ता है। इस पुल से होकर आजमगढ़, वाराणसी, मऊ, गोरखपुर, प्रयागराज, लखनऊ, बलिया और बिहार समेत कई स्थानों के लिए लोगों की आवाजाही होती है।

पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद रास्ता बंद होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लोगों को आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे उन्हें लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

हालांकि एनएच-227ए की ओर से पुल के क्षतिग्रस्त हिस्से की ढलाई कराने के साथ ही ज्वाइंटर बदलने और बेयरिंग की मरम्मत का कार्य पूरा करा लिया गया है।
अब पुल पर पिचिंग का काम शेष है। रविवार की शाम विभाग की ओर से पुल पर करीब 50 मीटर बिटुमिन बिछाने का कार्य शुरू कराया गया था।
इसी दौरान बारिश होने के कारण काम रोकना पड़ा। सोमवार को भी बारिश जारी रहने से पिचिंग कार्य आगे नहीं बढ़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed