{"_id":"6ac15332f94546055c060e76","slug":"railway-crossing-remained-closed-for-40-minutes-due-to-a-technical-glitch-deoria-news-c-208-1-deo1015-193389-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तकनीकी खराबी से 40 मिनट बंद रही रेलवे क्रॉसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तकनीकी खराबी से 40 मिनट बंद रही रेलवे क्रॉसिंग
Sun, 04 Oct 2026 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 04 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
भाटपाररानी। रेलवे स्टेशन के पश्चिम रेलवे क्रॉसिंग संख्या 112 का फाटक तकनीकी खराबी के कारण सुबह 8:40 से 9:20 बजे तक बंद रहा। इससे दोनों तरफ गाड़ियों का जाम लग गया था। लोग काफी परेशान रहे।
सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को ले जा रहे बड़े वाहनों की हुई। सूचना पाकर रेलवे स्टेशन से टेक्नीशियनों की टीम पहुंची, उसके बाद ही फाटक खुल पाया। इस बीच सड़क मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया था मगर ट्रेनों का आवागमन जारी रहा। स्टेशन अधीक्षक महेंद्र भूषण पांडेय ने बताया कि तकनीकी खराबी के आ जाने से 40 मिनट तक रेलवे फाटक बंद रहा। ठीक होने पर खुल गया। संवाद