फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Railing not installed on Pipa bridge in Barhaj

Deoria News: बरहज में पीपा पुल पर नहीं लगी रेलिंग

Wed, 13 Mar 2024 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Railing not installed on Pipa bridge in Barhaj
-जान जोखिम में डाल नदी के रास्ते आवागमन कर रहे लोग
विज्ञापन

-संपर्क मार्ग पर कहीं-कहीं नहीं डाली गई है लोहे की चादर, रेत में पैदल गाड़ियां खींचते हैं लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर स्थित सरयू नदी तट पर पीडब्ल्यूडी की ओर से पीपा पुल लगाकर आवागमन सुलभ कराया जा रहा है। पीपा पुल पर विभाग की ओर से अब तक रेलिंग नहीं लगाई गई है। इससे जान जोखिम में डाल कर लोग नदी के रास्ते पीपा पुल से आवागमन कर रहे हैं, जबकि संपर्क मार्ग पर अधिकांश जगहों पर लोहे की चादर नहीं डाले जाने के कारण लोग रेत में पैदल गाड़ियां खींचने पर मजबूर हैं। अव्यवस्थाओं को लेकर लोगों में नाराजगी है।
शासन की ओर से 15 नवंबर से 15 जून तक सरयू नदी तट पर पीपा पुल लगाकर संचलन कराए जाने की योजना है। इस बार करीब तीन माह बाद मोहन सेतु के निकट पीडब्ल्यूडी की ओर से पीपा पुल लगाया गया है। परसियां-विशुनपुर देवार के छोटेलाल, ओमप्रकाश यादव, रामकरन यादव, मोदी कुमार, संजय यादव, रमाशंकर यादव आदि का कहना है कि कुटी घाट से पीपा पुल तक संपर्क मार्ग पर पीडब्ल्यूडी की ओर से रास्ता सही से नहीं तैयार कराया गया है। एक किलोमीटर की दूरी तय करने में करीब आधा घंटा लग जा रहा है।
विज्ञापन

लोगों का यह भी कहना है कि पैदल आने-जाने वालों के लिए कुछ हद तक सही है, लेकिन दो और चार पहिया वाहन चालकों के लिए रास्ता तय करना मुश्किलों भरा है। कहीं-कहीं लोहे की चादर मुड़ी है। जो सीधे गाड़ी के इंजन में फंस जा रही है। इससे लोग गिरकर घायल हो जा रहे हैं। कहीं-कहीं तो चादर नहीं बिछाई गई है। जहां लोगों को अपना वाहन खींचना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीपा पुल के रास्ते दूरी कम होने के कारण जनपद के परसियां-विशुनपुर देवार के अलावा आजमगढ़, मऊ, बनारस, गाजीपुर,बलिया आदि जिलों के लोगों की आवाजाही होती है। तहसीलदार अरुण कुमार ने बताया कि ऐसा मामला है। तो विभाग को अवगत कराकर दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed