फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Raids on fertilizer shops, licenses of two suspended

Deoria News: खाद की दुकानों पर छापा, दो का लाइसेंस निलंबित

Sat, 15 Nov 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 15 Nov 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Raids on fertilizer shops, licenses of two suspended
देवरिया। क्षेत्र के विभिन्न तहसीलों में कृषि विभाग की टीम ने शनिवार को खाद-बीज की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान दो दुकानें बंद मिलने पर लाइसेंस निलंबित कर दिया। जांच के लिए 28 नमूने लिए। इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक व सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहाकारिता ने देवरिया सदर तहसील, रुद्रपुर और बरहज तहसील में अपर जिला कृषि अधिकारी और जिला गन्नाधिकारी ने छापेमारी की। भाटपाररानी व सलेमपुर तहसील में जिला कृषि अधिकारी व जिला उद्यान अधिकारी बीज विक्रेताओं के यहां सघन छापेमारी की। इसमें निर्धारित दर पर बीज बिक्री की जांच की गई। छापे के दौरान गुणवत्ता परीक्षण हेतु बीजों के कुल 28 नमूने एकत्रित किए गए। निरीक्षण के समय कृष्णा बीज भंडार खोरीबारी रामपुर भटनी, किसान सेवा केंद्र कुकुरघाटी भाटपार रानी और गुप्ता खाद बीज भंडार नाथबाबा रूद्रपुर की दुकान बंद मिला। इसके चलते दोनों का लाइसंस निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

गुप्ता खाद विक्रेता बलुआ अफगान भटनी और पवन खाद भंडार, पड़री बाजार बनकटा का अभिलेख अपूर्ण होने के कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जिला कृषि अधिकारी उदय शंकर ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच की गई है। इसमें दुकान बंद कर गायब रहने वाले दुकानदारों का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है।स
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed