{"_id":"5fe8cfd18ebc3e3b8745e27d","slug":"raid-against-illicit-wine-deoria-news-gkp3785780175","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब के ठिकानों पर छापा मारा, चार भट्ठियां तोड़ीं, 1200 लीटर लहन नष्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्ची शराब के ठिकानों पर छापा मारा, चार भट्ठियां तोड़ीं, 1200 लीटर लहन नष्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कच्ची शराब के ठिकानों पर छापा मारा, चार भट्ठियां तोड़ीं, 1200 लीटर लहन नष्ट
बरहज। सरयू नदी पार दियारा के परसियां-विशुनपुर देवार में पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीम ने छापा मारा। करीब तीन घंटे तक चली कार्रवाई में टीम ने चार भट्ठियों को तोड़ दिया और 1200 लीटर लहन नष्ट कर दी। भनक पाकर धंधेबाज खिसक लिए थे।
रविवार को एसडीएम सुनील कुमार सिंह के निर्देश पर सीओ दिनेश सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस और आबकारी टीम पीपा पुल के रास्ते करीब 11 बजे परसियां-विशुनपुर देवार पहुंची। दो बजे तक चली कार्रवाई में पुलिस ने नदी तट पर रेत में छिपाकर रखे गए कच्ची शराब को नष्ट किया। हालांकि धंधेबाज खरपतवार और पगडंडियों के रास्ते भाग निकले। कार्रवाई से धंधेबाजों में हड़कंप रहा। टीम में इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह, आबकारी निरीक्षक अवधेश कुमार, यशवंत सिंह, सुभाष सिंह, महेश, विवेक यादव, आलोक मिश्र, पंकज यादव, प्रीतम सिंह आदि शामिल रहे। सीओ ने बताया कि अभियान के तहत कार्रवाई की गई है। धंधेबाजों की शिनाख्त कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आबकारी टीम ने ईंट-भट्ठों पर मारा छापा
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के निशनियां पैकौली एवं केहुनिया गांव के ईंट-भट्ठों पर आबकारी टीम ने रविवार को पुलिस बल के साथ छापा मारा। टीम ने 120 लीटर कच्ची शराब के साथ तीन लोगों को पकड़ा। साथ ही भारी मात्रा में लहन नष्ट किया गया। टीम में आबकारी निरीक्षक एसएन वर्मा सहित चार लोग शामिल रहे। खामपार के थानाध्यक्ष मनोज प्रजापति ने बताया कि 120 लीटर अवैध शराब के साथ तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
43 लीटर विदेशी शराब के साथ दो गिरफ्तार
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेहरौनाघाट। बिहार की गुठनी पुलिस ने रविवार की सुबह मेहरौना बार्डर पार कर श्रीकरपुर स्थित चेक पोस्ट से 43 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। चेकपोस्ट पर तैनात सिपाही यूपी से बिहार सीमा में प्रवेश करने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच सूटकेश और बैग के साथ दो युवक मेहरौना की तरफ से बिहार सीमा में प्रवेश करते दिखे। युवकों को देख पुलिस को शक हुआ। सुरक्षा कर्मियों ने उनके बैग और सूटकेश की तलाशी ली। 43 लीटर विदेशी शराब के साथ दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर गुठनी पुलिस थाने ले आई। पकड़े गए तस्कर रामाशीष चौक हाजीपुर निवासी ज्योतिष कुमार और राहुल कुमार हैं। गुठनी थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि शराब के साथ पकड़े गए तस्करों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।