{"_id":"69387c1ea252c3787c070c07","slug":"rahul-was-murdered-by-the-kiln-owner-and-the-labourer-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-169766-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: भट्ठा मालिक और मजदूर ने की थी राहुल की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: भट्ठा मालिक और मजदूर ने की थी राहुल की हत्या
Wed, 10 Dec 2025 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 10 Dec 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी। स्रोत-पुलिस
लार। क्षेत्र के भुडूसरी निवासी राहुल कुमार की हत्या का पुलिस ने डेढ़ साल बाद खुलासा कर दिया है। वारदात को अंजाम देने वाले भट्ठा मालिक व एक मजदूर को गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ के दौरान दोनों ने मारपीट के दौरान हत्या कर शव फेंकने की बात स्वीकार की है। शाम पांच बजे के करीब पुलिस ने दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से जेल भेज दिया गया। वारदात में शामिल चार अन्य की तलाश तेज कर दी है।
पुलिस के मुताबिक लार थाना क्षेत्र के भुडुसरी गांव निवासी राहुल कुमार की 27 जुलाई 2025 को हत्या कर शव फेंका गया। बरडीहा गांव के समीप घेऊरबीर बाबा के स्थान के समीप मिला था। शरीर और गर्दन पर चोट के निशान थे। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
इसी बीच प्रकाश में आया कि अखिलेश यादव उर्फ मिंकल निवासी पिपराडीह थाना लार व परमेश्वर उरांव ग्राम खरटा थाना कैरो जिला लोहरदग्गा ने वारदात को अंजाम दिया है। दोनों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार सुबह घारी मोड़ के समीप एक ईंट भट्ठा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि 26 जुलाई 2024 की सुबह 7 बजे राहुल भट्ठे पर पहुंचा। भट्ठे पर अवैध शराब बन रही थी। यहां उसने शराब पी लिया। नशे में धुत होकर मिंकल से उलझ गया। इस पर मिंकल ने समझाकर हटाने की कोशिश की। इस दौरान चीखते हुए बहस करने लगा। आवाज सुन मिंकल का चचेरा भाई भी पहुंच गया। इस दौरान मारपीट हो गई। सीमा उरांव और पति परमेश्वर उरांव अनिल उरांव और उसकी पत्नी, बीरेंद्र उर्फ धोनी उरांव उसकी पत्नी देखने लगे। मिंकल ने डॉट कर कहा कि अपना काम करो। इस पर वह चले गए।
दिन में दाे बजे भोजन करने आए तो सीमा ने देखा कि 50 मीटर दूर खेत में कोई लेटा है। इसकी जानकारी पति को दी। यह देख परमेश्वर ने मिंकल को बताया। सभी के मदद से मिंकल ने शव को पास की झाड़ी में छिपा दिया।
रात 12 बजे चार पहिया वाहन से सभी डिग्गी में शव रख बरडीहा के घेऊरबीर बाबा के स्थान के समीप फेंक आए। इसके बाद झारखंड के रहने वाले सभी मजदूर रात में ही फरार हो गए। दो आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अन्य आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।