फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   rahul message rally starts from 13

13 से जिले में राहुल संदेश यात्रा भ्रमण पर

Mon, 10 Oct 2016 11:44 PM IST
देवरिया/ब्यूरो
देवरिया/ब्यूरो Updated Mon, 10 Oct 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
rahul message rally starts from 13
कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान समिति के प्रभारी रामअशीष साहनी का स्वागत किया गया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। राहुल संदेश यात्रा 15 दिनों तक जिले में रहेगी। विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस की नीतियों से अवगत कराएगी। यह यात्रा जिले में 13 से 27 अक्टूबर तक भ्रमण करेगी। यात्रा की सफलता के लिए कांग्रेसियों की बैठक सोमवार को टाउनहाल स्थित कार्यालय में हुई। 
विज्ञापन

चुनाव प्रचार अभियान समिति के जिला प्रभारी रामअशीष साहनी का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि राहुल संदेश यात्रा मील का पत्थर साबित होगी। जिन जगहों से किसान महायात्रा नहीं गुजरी है वहां राहुल गांधी का संदेश पहुंचाने का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 13 और 14 अक्टूबर को सलेमपुर, 15 और 16 अक्टूबर को भाटपाररानी, 17 और 18 अक्टूबर को बहरज, 19 और 20 अक्टूबर को रुद्रपुर, 21 और 22 अक्टूबर को पथरदेवा, 23 और 24 अक्टूबर को रामपुर कारखाना के अलावा 25, 26 और 27 अक्टूबर को सदर विधानसभा के इलाकों में भ्रमण करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश की जनता ने मूड बना लिया है। विधानसभा चुनाव में सपा के शासनकाल का जवाब मिल जाएगा। इस दौरान दीनानाथ भारती, नौशाद अहमद खान,  भरत मणि त्रिपाठी, जवाहर बरनवाल, दिलीप सिंह, राजेश सिंह, रामप्रवेश सिंह, रमाशंकर यादव, आनंददेव गिरि, निलेश त्रिपाठी, सुनील उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed