{"_id":"57c9b3604f1c1ba4242cc00b","slug":"rahul-gandhi-khurma-will-present-satya-prakash","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी को ‘खुरमा’ पेश करेंगे सत्यप्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल गांधी को ‘खुरमा’ पेश करेंगे सत्यप्रकाश
देवरिया
Updated Fri, 02 Sep 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
मिठाई की दुकान चलाने वाले सत्यप्रकाश(
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरेंद्र वत्स
रुद्रपुर। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के किसान यात्रा का शुभारंभ रुद्रपुर से करने की बात सामने से आते ही सुर्खियों में छा गई है। बैरियाघाट में मिठाई की दुकान चलाने वाले सत्यप्रकाश राहुल के कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साहित हैं। 20़12 के आम चुनाव में रुद्रपुर से जनसभा को संबोधित कर लौटते वक्त राहुल गांधी बैरियाघाट में सत्यप्रकाश मद्धेशिया की दुकान पर रुके थे।
उन्होंने उनसे हाथ मिलाकर हालचाल पूछा फिर समोसा पैक कराया। उन्होंने दुकान पर बनी मिठाई ‘खुरमा’ भी चखा था। बकौल सत्यप्रकाश उन्होंने मिठाई और समोसे खरीदने के बाद दुकानदार को एक हजार रुपये देकर चल दिए। उस लम्हे को याद कर सत्यप्रकाश रोमांचित हो उठते हैं। रुद्रपुर के लाला टोली वार्ड के रहने वाले सत्यप्रकाश पिछले 25 साल से रुद्रपुर-देवरिया मार्ग पर बैरिया चौराहे पर मिठाई की दुकान चलाते हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जैसे राष्ट्रीय नेता का मेरी दुकान से मिठाई खरीदना मेरे लिए सम्मान की बात रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की किसान यात्रा रुद्रपुर से शुरू हो रही है। हमें यकीन है कि राहुल गांधी इसी मार्ग से फिर गुजरेंगे।
विज्ञापन
हम दुकानदारों ने इस बार उनके स्वागत की तैयारी की है। उनके लिए विशेष तौर पर ‘खुरमा’ तैयार कर रहे हैं। इस बार भी हम राहुल के काफिले को गर्म समोसे खिलाना चाहते हैं। चौराहे के दुकानदार उनके स्वागत के लिए मिलकर तोरण द्वार बनाएगें।