{"_id":"68b0a468c25c72c4fc09f6e4","slug":"raghuraj-selected-for-central-training-camp-deoria-news-c-208-1-deo1010-161850-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए रघुराज चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर के लिए रघुराज चयनित
Fri, 29 Aug 2025 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सकरपार निवासी रघुराज प्रताप यादव ने अलीगढ़ स्पोर्ट्स हॉस्टल में ज्वाइन कर लिया। केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में उसका चयन हॉस्टल के लिए हुआ था। अब राज्य स्तर पर खेलते हुए जिले का परचम लहराएगा।
रघुराज बीते दो वर्षों से रवींद्र किशोर शाही स्टेडियम में प्रशिक्षक अवधेश यादव की देखरेख में नियमित अभ्यास कर रहे थे। उनकी तेज गेंदबाजी ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा और जिला, मंडल व स्टेट ट्रायल्स के बाद केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर में उन्होंने अपनी प्रतिभा साबित की।
चयन प्रक्रिया में उनकी मेहनत और लगन साफ झलकी। प्रशिक्षक अवधेश यादव ने बताया कि रघुराज ने खेल के प्रति अनुशासन और समर्पण दिखाया है। उन्होंने कहा कि रघुराज की गेंदबाजी में गति और सटीकता दोनों हैं, जो उन्हें अन्य खिलाड़ियों से अलग बनाती हैं। यही कारण है कि चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इसी ट्रायल में अबूबकर नगर के माधव वर्मा का भी चयन स्पोर्ट्स छात्रावास देवरिया के लिए हुआ था। हालांकि उसने अभी पारिवारिक कारणों से हॉस्टल ज्वाइन नहीं किया है, लेकिन प्रशिक्षकों का मानना है कि रघुराज और माधव दोनों जिले के क्रिकेट का भविष्य हैं।
जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि रघुराज की उपलब्धि से जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। प्रशिक्षक गिरीश सिंह, लालू सिंह यादव, शालिनी शर्मा और पूजा सिंह ने भी इस उपलब्धि पर खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।