फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Questions raised on the investigation, letter written to the Human Rights Commission

Deoria News: जांच पर उठाए सवाल, मानवाधिकार आयोग को लिखा पत्र

Sun, 22 Feb 2026 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 22 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Questions raised on the investigation, letter written to the Human Rights Commission
देसही देवरिया। हरखौली गांव के लापता किशोर की मौत की निष्पक्ष जांच कराने के लिए पीड़ित पक्ष ने अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर गुहार लगाई है। अभिषेक की मां शैल देवी ने आयोग को लिखे पत्र में स्थानीय पुलिस और जीआरपी पर गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन

महुआडीह थानाक्षेत्र के हरखौली गांव का अभिषेक उर्फ अमन सिंह (17), 30 जनवरी की सुबह घर से अचानक लापता हो गया। उसी दिन करीब तीन घंटे बाद बैतालपुर रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर रेलवे ट्रैक पर उसका शव पड़ा हुआ मिला। जीआरपी पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद लावारिश घोषित कर जला दिया। 17 फरवरी को घर वालों को अभिषेक की मौत के सम्बन्ध में जानकारी हुई।
विज्ञापन

मृतक अभिषेक की मां शैल देवी ने डीएम दिव्या मित्तल, एसपी संजीव सुमन, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी से न्याय की गुहार लगाने के बाद अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को भी पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्र में जीआरपी और स्थानीय पुलिस पर मामले की निष्पक्ष जांच न कर इसे आत्महत्या मान लेने का गंभीर आरोप लगाया है। इनका साफ तौर पर कहना है कि अभिषेक जिस लड़की से फोन पर बात करता था, उससे इधर कुछ दिनों से उसने बात करना बंद कर दिया था। इससे नाराज होकर युवती उसे जान - माल की धमकी दे रही थी। उसकी शिकायत पर जिस दिन स्थानीय पुलिस दरवाजे पर आई थी, उसके अगले ही दिन अभिषेक घर से अचानक लापता हुआ।

उसी दिन उसकी हत्या कर दी गई। लेकिन, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के बाद भी मामले में कोई सहयोग नहीं किया। अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोन कॉल डिटेल भी नहीं दिखा रही। पुलिस यह भी साफ नहीं कर रही कि बेटे ने अंतिम समय में किन - किन नंबरों पर बात किया। ताकि पता चले कि उसे बैतालपुर किसने बुलाया। पुलिस शुरू से ही मामले को रफा - दफा करने में लगी हुई है। इससे पहले पीड़ित परिवार बुधवार को डीएम दिव्या मित्तल, एसपी संजीव सुमन से मिलने के बाद कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी से भी मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच की फरियाद कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed