फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   PWD repair of 260 m Tooty road

Deoria News: 260 मीटर टूटी सड़क की पीडब्ल्यूडी कराएगी मरम्मत

Sun, 17 Aug 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 17 Aug 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
PWD repair of 260 m Tooty road
- कपरवार पश्चिमपुरा मार्ग पर आने-जाने वालों को होगी सहूलियत, बरहज विधायक की पहल पर हो रहा कार्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के कपरवार पश्चिमपुरा में सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। इस पर चलना मुश्किल हो गया था। पीडब्ल्यूडी की ओर से टूटी सड़क के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। जिस पर मंजूरी मिलने के बाद करीब 20 लाख की लागत से सड़क मरम्मत कार्य होगा। इसके बन जाने से लोगों को सहूलियत होगी।
बरहज ब्लॉक की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत कपरवार है। जहां की आबादी करीब 25 हजार है। रुद्रपुर मार्ग से पश्चिमपुरा मोहल्ले में जाने वाली करीब 260 मीटर सड़क टूट गई थी। मोहल्ले के मदन मिश्र, श्रवण गुप्त, राजेश कुमार, नूरुल आदि का कहना है कि सड़क पूरी तरह से टूट गई है। इस पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। रात के अंधेरे में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र ने सड़क के नवीनीकरण के लिए पहल की थी। इस पर विभाग ने प्रस्ताव भेजा था। शासन ने करीब 20 लाख की लागत से बनने वाली 260 मीटर सीसी सड़क को मंजूरी दे दी है। विभाग सड़क पर छोटी गिट्टी बिछाने के साथ भस्सी डाल रहा है। करीब 260 मीटर सीसी सड़क बनने से मोहल्ले के लोगों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


----कोट-----
सड़क निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जल्द ही पूर्ण भी करा लिया जाएगा।
-क्षितिज जायसवाल सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed