मतदाता जागरुकता मैत्री मैच में पीडब्ल्यूडी एकादश ने जिला प्रशासन को हराया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया जिले में मतदाता जागरुकता मैत्री के तहत रविवार को रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला प्रशासन व पीडब्ल्यूडी एकादश के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। पीडब्ल्यूडी की टीम ने जिला प्रशासन को हराकर मैच अपने नाम कर लिया। जिला प्रशासन की ओर से कप्तान डीएम आशुतोष निरंजन ने सर्वाधिक 19 रन बनाए।
क्रिकेट मैच का शुभारंभ सुबह 11 बजे हुआ। जिला प्रशासन एकादश के कप्तान डीएम आशुतोष निरंजन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। जिला प्रशासन की टीम निर्धारित 15 ओवर में सात विकेट खोकर 101 रन बना सकी। जवाब में उतरी पीडब्ल्यूडी की टीम ने 13 ओवर में ही 102 रन बना लिया। पीडब्ल्यूडी एकादश के कप्तान दीपक सिंह ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए आठ चौकों की मदद से 42 रन बनाए। पीडब्ल्यूडी की ओर से देववीर यादव ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए दो विकेट चटकाए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल विंद, एक्सईएन कमल किशोर आदि मौजूद रहे।
दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू
देवरिया जिले में नेहरू युवा केंद्र की ओर से मतदाता जागरुकता अभियान के तहत रविवार को दो दिवसीय जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन गौरीबाजार के बर्दगोनिया में किया गया। जिला युवा अधिकारी विकास तिवारी ने इसका उद्घाटन किया।
कबड्डी के सेमीफाइनल मुकाबले में भलुअनी का 36-24 से हराकर लार की टीम विजयी रही। दूसरा सेमीफाइनल गौरी बाजार बनाम बैतालपुर के बीच खेला गया। बैतालपुर की टीम ने 16-08 से मुकाबला जीत लिया। फाइनल मुकाबला लार और बैतालपुर के बीच खेला गया। बैतालपुर की टीम 35-30 के अंतर से विजयी रही।
वॉलीबॉल के पहले मुकाबले में लार की टीम ने भलुअनी को, दूसरे में रामपुर कारखाना की टीम ने देसही देवरिया, तीसरे मैच में बैतालपुर की टीम ने भागलपुर को मात दी। सेमीफाइनल लार और गौरीबाजार के बीच खेला गया। लार की टीम फाइनल में पहुंच गई। दूसरा सेमीफाइनल रामपुर कारखाना और बैतालपुर के बीच खेला गया। रामपुर कारखाना की टीम फाइनल में पहुंच गई। वॉलीबॉल का फाइनल मुकाबला लार और रामपुर कारखाना के बीच खेला गया। रामपुर कारखाना की टीम विजयी रही। इस दौरान ग्राम प्रधान शैलेंद्र शाही, रमाकांत निषाद, फार्मासिस्ट विकास यादव, गौरीबाजार के युवा स्वयंसेवक रामेश्वर विश्वकर्मा, दीपक पाल, नागेंद्र यादव, शशांक पांडेय, राहुल मल्ल, देवव्रत पांडेय आदि मौजूद रहे।