फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Punitive action will be taken against inspector-constable

Deoria News: दरोगा-सिपाही पर होगी दंडात्मक कार्रवाई

Thu, 04 Jan 2024 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 04 Jan 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Punitive action will be taken against inspector-constable
रकम हड़पने में प्रापर्टी डीलर की मदद करने का आरोप
विज्ञापन

दरोगा वर्तमान में एसपी का पीआरओ, कुशीनगर में सिपाही की है तैनाती

देवरिया। रकम हड़पने में प्रापर्टी डीलर की मदद करने के आरोपी पूर्व एसओजी प्रभारी और एसओजी में तैनात सिपाही पर एडीजी ने दंडात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया है। दरोगा वर्तमान में एसपी के पीआरओ है और सिपाही की कुशीनगर जिले में तैनाती है।
शहर के रागिनी मोड़ निवासी सुनील कुमार मद्देशिया को उनके पिता ने जमीन खरीदने के लिए वर्ष 2019 में रुपये दिए थे। शहर के बेलडाड़ रोड पर ऑफिस खोले एक प्रापर्टी डीलर से उनकी मुलाकात हुई। प्रापर्टी डीलर ने न्यू कॉलोनी के दो भाईयों की बेलडाड़ मोड़ पर स्थित 1700 वर्ग फीट जमीन का सौदा 44.70 लाख रुपये में तय कराया। दलाल को सुनील ने 25 हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन

इसके बाद कई बार में पूरी रकम का भुगतान कर दिया। 30 नवंबर 2019 को एक हिस्सेदार ने 824 वर्ग फीट जमीन बैनामा कर दिया। लेकिन सुनील ने 1700 वर्ग फीट का रुपये दिया था। बाकी जमीन के लिए प्रापर्टी डीलर के ऑफिस पर गए तो उसने भगा दिया। दूसरे हिस्सेदार से बात करने पर उसने बताया कि उसकी जमीन बिक चुकी है प्रापर्टी डीलर को रुपये वापस कर दिया है। आरोप है कि दबाव बनाने पर कुछ रुपये वापस हुए, बाकी 15.70 लाख प्रापर्टी डीलर ने हड़प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील ने इसकी शिकायत तत्कालीन एसपी से की। सुनील का आरोप है कि एसओजी के सिपाही ने रकम हड़पने में प्रापर्टी डीलर की मदद की और कही पर शिकायत नहीं करने के एवज में अपने एकाउंट से एक लाख रुपये भी सुनील मद्देशिया को दिया। आरोप है कि इस मामले की जानकारी होते हुए भी दरोगा अनिल यादव ने मदद नहीं की। सुनील ने इसकी शिकायत एडीजी से की था। एडीजी ने इसकी जांच कुशीनगर के एएसपी रितेश सिंह से कराई। जांच में पूर्व एसओजी प्रभारी अनिल यादव और एसओजी सिपाही योगेंद्र कुमार दोषी पाए गए। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि पत्र मिला है। इनके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

----------------
चार साल से जिले में तैनात है दरोगा
पूर्व एसओजी प्रभारी अनिल यादव की जिले में तैनाती चार साल से अधिक हो गई है। अनिल यादव इन दिनों एसपी के पीआरओ हैं। जबकि सूत्रों के अनुसार, कुशीनगर में तैनात सिपाही योगेंद्र कुमार की प्रापर्टी डीलरों के बीच अच्छी पैठ है। इसके पहले भी एसओजी में तैनाती के दौरान योगेंद्र पर रकम वसूलने का आरोप लगा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed