फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   PSP members are creating awareness about filariasis

Deoria News: फाइलेरिया के प्रति जागरूक कर रहे पीएसपी के सदस्य

Sun, 15 Jun 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sun, 15 Jun 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
PSP members are creating awareness about filariasis
देवरिया। पीएसपी (पेशेंट स्टेक होल्डर प्लेटफार्म) के सदस्यों की ओर से फाइलेरिया के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बुधवार व शनिवार को आयोजित होने वाले वीएचएसएनडी (ग्राम स्वास्थ्य स्वच्छता पोषण दिवस) सत्र के दौरान लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण करने के लिए लाभार्थियों को बुलाने में सहयोग भी किया जा रहा है। गर्भवती को सही पोषण के लिए उचित खान-पान की सलाह भी दी जा रही है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जिले के दो ब्लॉक पथरदेवा व भटनी ब्लॉक में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों पर पीएसपी का गठन किया गया है। इसमें सीएचओ, एएनएम, ग्राम प्रधान, संगिनी, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, फाइलेरिया, कोटेदार को सदस्य बनाया गया है। पीएसपी सदस्यों के सहयोग से वेलनेस कैलेंडर, समुदाय में होने वाली जागरूकता गतिविधियों के साथ वीएचएसएनडी सत्रों पर भी फाइलेरिया बीमारी की गंभीरता, लक्षण और बचाव के प्रति जागरूक किया जाता है। इन गतिविधियों में सीएचओ, एएनएन द्वारा लोगों को बताया जाता है कि फाइलेरिया एक लाइलाज बीमारी है। फाइलेरिया बीमारी क्यूलेक्स मच्छर फाइलेरिया संक्रमित व्यक्ति को काटने के बाद किसी स्वस्थ व्यक्ति को काटता है तो उसे भी संक्रमित कर देता, लेकिन संक्रमण के लक्षण पांच से 15 वर्ष में उभरकर सामने आते हैं। इससे व्यक्ति के हाथ-पैर में सूजन की शिकायत होती है या फिर अंडकोष में सूजन आ जाती है।
विज्ञापन

महिलाओं को स्तन के आकार में परिवर्तन हो सकता है। शुरुआत में रोग की पहचान होने पर इसे रोका जा सकता है। इस बीमारी से साल में एक बार लगातार पांच साल दवा के सेवन से बचा जा सकता है। अगस्त माह में चलने वाले एमडीए अभियान के दौरान आशा कार्यकर्ता घर आकर दवा खिलाएं तो दवा का सेवन जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed