{"_id":"661197ababba2fde930324d4","slug":"protest-on-dios-office-deoria-news-c-208-1-sgkp1008-122833-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शिक्षणेतर कर्मचारियों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शिक्षणेतर कर्मचारियों ने दिया धरना
Sun, 07 Apr 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 07 Apr 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
कहा-मूल्यांकन तथा बंडलों के प्रेषण में शिक्षकों की ही ड्यूटी लगे, डीआईओएस कार्यालय में धरने के बाद सौंपा ज्ञापन
...फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। यूपी एजुकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन की ओर से शनिवार को डीआईओएस कार्यालय पर धरना दिया गया। सदस्यों ने एक स्वर से सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद के नए आदेश की खिलाफत की और इसे वापस लेने की मांग उठाई। अंत में उन्होंने अपनी मांगों का ज्ञापन एडीआईओएस को सौंपा।
धरने में मंडलीय अध्यक्ष राम नारायण त्रिपाठी ने कहा कि शासन की तुगलकी नीतियों का विरोध संगठन करता रहेगा। बोर्ड की मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाओं के प्रेषण के लिए सचिव माध्यमिक शिक्षा, उत्तर प्रदेश शासन का स्पष्ट निर्देश है कि बोर्ड की मूल्यांकन तथा बंडलों के प्रेषण में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाए। माध्यमिक शिक्षा अधिनियम में भी यह स्पष्ट प्रावधान है कि बंडलों का प्रेषण कर्तव्य शिक्षकों का है।
इसके बावजूद शासनादेश का उल्लंघन कर सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज ने बेतुका आदेश जारी किया है कि बंडलों के प्रेषण में शिक्षकों की ड्यूटी न लगाकर शिक्षणेतर कर्मचारी की ड्यूटी लगाई जाए। संगठन इसका विरोध करता है। जिला सचिव पवन कुमार शर्मा ने कहा कि मांगों पर विचार नहीं किया गया तो राजकीय लिपिकीय संवर्ग कर्मचारी आंदोलनरत रहेंगे।
विज्ञापन
अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव ने कहा कि जब तक सात सूत्री मांगों का निराकरण नहीं हो सकता तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार मौर्य, विनोद यादव, धर्मेंद्र कुमार, अशोक पांडेय, शैलेंद्र गुप्ता, इंद्रसेन गौतम, मोहम्मद हरीश, अरुण यादव, सुभाष गुप्ता, विनय सिंह, विकास गुप्ता, शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।