फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   protest of mp mla viral

Deoria News: भलुअनी में भीड़ में घिरे सांसद और विधायक, लोगों के विरोध का वीडियो वायरल

Tue, 07 May 2024 03:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 07 May 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
protest of mp mla viral
बरहज के भलुअनी के मरकड़ा में सांसद-विधायक का विरोध करते लोग   स्रोत सोशल मीडिया
फोटो समाचार
विज्ञापन

जनता मांग रही थी विकास कार्यों का हिसाब, वापस जाने के बाद शांत हुए ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज/भलुअनी। सोनाड़ी क्षेत्र के मरकड़ा चौराहे पर सोमवार को सांसद कमलेश पासवान और क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका समर्थकों के साथ पहुंचे। जहां पहले से मौजूद भीड़ ने उन्हें घेर लिया। लोग जनप्रतिनिधियों के विरोध में नारेबाजी करते हुए उन्हें नियत कार्यक्रम में जाने से रोक दिए। भारी विरोध के कारण जनप्रतिनिधियों को बैरंग लौटना पड़ा। चौराहे पर नाराज लोग जनप्रतिनिधियों से उनके विकास कार्यों का हिसाब मांग रहे थे। इसका वीडियो सोशल प्लेटफार्म पर वायरल हो रहा है। अमर उजाला वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

मरकड़ा गांव में एक कार्यक्रम प्रस्तावित था। लोगों के अनुसार सांसद और क्षेत्रीय विधायक खुदियां पाठक और अमांव गांव के बाद दिन में करीब 11 बजे चौराहे पर पहुंचे। काफिला देख 100 से अधिक की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठी हो गई। बताया जा रहा है कि अपने स्वागत में लोगों को खड़ा होना जान जनप्रतिनिधि और समर्थक गाड़ी रोककर नीचे उतर आए। एकत्रित भीड़ उन्हें घेरकर नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन करने लगी। पड़ोस गांव का होने के कारण क्षेत्रीय विधायक लोगों को कुछ समझाना चाहे। लेकिन लोगों ने उनकी एक न सुनी। ग्रामीण, विधायक के गांव को जाने वाली सड़क के अलावा जनप्रतिनिधियों से अन्य विकास कार्यों का ब्योरा आदि की मांग कर रहे थे। जनप्रतिनिधियों के वापस लौटने के बाद जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

कोट-
वीडियो वायरल होने की बात सामने आई है। पता कराती हूं।
-दिशा श्रीवास्तव एसडीएम, बरहज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed