फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   protest in ambulance karmi

दो माह का मानदेय नहीं मिलने से एंबुलेंस चालकों में आक्रोश

Wed, 29 Jul 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
protest in ambulance karmi
दो माह का मानदेय नहीं मिलने से एंबुलेंस चालकों में आक्रोश
विज्ञापन

भाटपाररानी (देवरिया)। दो माह का मानदेय न मिलने से सरकारी एंबुलेंस चालकों में आक्रोश है। उन्होंने इसके विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। एंबुलेंस चालकों के जिलाध्यक्ष सत्यवान सिंह के नेतृत्व में बुधवार को एंबुलेंस कर्मियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र देकर बकाया मानदेय दिलाए जाने की मांग की है।

भाटपाररानी पीएचसी पर तैनात एंबुलेंस चालक व जिलाध्यक्ष सत्यवान सिंह ने बताया कि 108, 102 एंबुलेंस कर्मचारियों का किसी भी महीने समय से मानदेय नहीं मिलता है। जिससे उनके सामने रोटी का संकट खड़ा हो जाता है। विगत जून व जुलाई का मानदेय बकाया है। अभी उनके सामने बकरीद व रक्षाबंधन का त्यौहार आने वाला है। इसके बावजूद भी अभी जुलाई के अंत तक दो महीने का मानदेय नहीं मिल सका है। इससे एंबुलेंस कर्मियों में आक्रोश है। एंबुलेंस का संचालन करने वाली कंपनी के अधिकारियों की ओर से महीने के हर 10 तारीख को मानदेय देने का वादा किया गया है। लेकिन कंपनी और सरकार वादा खिलाफी कर रही है। मानदेय के लिए हर महीने प्रदर्शन और ज्ञापन देना पड़ता है। ज्ञापन सौंपने वालों में अवधेश कुमार, विशाल चौधरी, संजय पांडेय, रामायन यादव, उत्तम कुमार मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed