फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Prosecution officer dies under suspicious circumstances

Deoria News: अभियोजन अधिकारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Mon, 08 Jan 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 08 Jan 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Prosecution officer dies under suspicious circumstances
भटनी। क्षेत्र के पिपरा विट्ठल गांव निवासी अभियोजन अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह (45) की शनिवार शाम संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। वह सिवान (बिहार) स्थित दीवानी न्यायालय में कार्यरत थे। हाल ही में पिता के मौत के बाद घर आए थे और ब्रह्मभोज कार्यक्रम के बाद ड्यूटी पर गए थे। शनिवार की शाम कचहरी से आने के बाद कमरे में आराम करने लगे। थोड़ी देर बाद सहयोगी कर्मी जगाने गए तो उनकी मौत हो गई थी। उनके निधन की सूचना पर गांव व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद छोटी गंडक नदी तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed