{"_id":"66ef725d9a156c70bc09d4b9","slug":"proposed-marriage-to-a-young-girl-shed-blood-on-refusal-deoria-news-c-208-1-deo1004-135868-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सरेराह युवती से शादी का प्रस्ताव, इन्कार पर किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सरेराह युवती से शादी का प्रस्ताव, इन्कार पर किया लहूलुहान
Sun, 22 Sep 2024 06:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sun, 22 Sep 2024 06:56 AM IST
विज्ञापन
देवरिया। एक मनबढ़ युवक ने सरेराह में युवती से शादी का प्रस्ताव किया, युवती के इन्कार करने पर उसका सिर दीवार में लड़ा दिया तथा मारपीट कर घायल कर दिया। गला दबाने से युवती के बेहोश होने पर वह छोड़कर भाग गए। सदर कोतवाली पुलिस ने युवक और उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज किया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी कि उनकी 22 वर्षीय भांजी बचपन से उनके घर रहकर पढ़ाई करती है। वह शहर के एक कालेज में पढ़ रही है। उसके कालेज आते-जाते गांव के धर्मेंद्र यादव का भांजा प्रियांशु यादव उर्फ गुड़गड़ पुत्र विनोद यादव, बडपुरवा, थाना भलुअनी छेड़छाड़ व परेशान करता है। 13 सितंबर को उनकी भांजी को शहर के पोस्टमार्टम चौराहे के पास प्रियांशु अपने एक दोस्त के साथ सरेराह रोक लिया। वह उससे शादी करने का प्रस्ताव रखा और इसके लिए वह दबाव बनाने लगा। छात्रा के इन्कार करने पर प्रियांशु अपने दोस्त के साथ उनकी भांजी का गला दबा दिया और उसका सिर दीवार में लड़ा दिया। सिर टकराने तथा मारपीट से वह बेहोश हो गई। इसके बाद प्रियांशु अपने दोस्त के साथ फरार हो गया। इस मामले में पुलिस ने प्रियांशु यादव व उसके दोस्त के खिलाफ धारा-74, 109 व 3(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।