{"_id":"60315d798ebc3ee8fb04113e","slug":"programme-organized-regarding-mission-shakti-deoria-news-gkp38555215","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन शक्ति के तहत वॉलीबॉल एवं ताइक्वांडो में दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शक्ति के तहत वॉलीबॉल एवं ताइक्वांडो में दिखाया दमखम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिशन शक्ति के तहत वॉलीबॉल एवं ताइक्वांडो में दिखाया दमखम
देवरिया। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में ताइक्वांडो एवं वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विभिन्न जूनियर स्कूलों एवं एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने इसमें पूरे उत्साह संग भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को शाम को पुरस्कार भी प्रदान किया गया।
स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल में दोपहर में कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शिवेंद्र कुमार मिश्र ने किया। मौके पर बालिका खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें मन लगाकर खेलकूद के साथ-साथ शिक्षा प्राप्त करने के लिये जागरूक किया। ताइक्वांडो में जनपद के विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं ने अंडर-19 ताइक्वांडो व वालीबॉल खेल में प्रतिभाग किया । लगभग 200 की संख्या में उपस्थित खिलाड़ियों ने अपने मध्य हुई प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा पूर्वक खेलते हुए स्वर्ण पदक के लिए नौ, रजत के लिए नौ एवं कांस्य पदक को 15 ने क्वालिफाई किया। प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय देवरिया, सेंट पाल पब्लिक स्कूल, भगनी निवेदिता, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, नवजीवन मिशन स्कूल, प्रेस्टिज इंटर कॉलेज, सीता देवी महाविद्यालय भटनी, युग निर्माण विजय श्री ज्ञानस्थली, इशारा पब्लिक स्कूल, अशोक इंटर कॉलेज, मनिहारी इंटर कॉलेज, बीआरडी पीजी कॉलेज, जीपीएस, एपीएस पीजी कॉलेज, देवरिया स्टेडियम के खिलाड़ी, दीनदयाल उपाध्याय पीजी कॉलेज, ओरिएंटल सीनियर सेकेंड्री स्कूल, भारतीय बालिका विद्यालय एवं राजकीय इंटर कॉलेज, देवरियास की बालिका खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। शाम को आयोजित समापन समारोह में सभी वर्गों में विजेता बने खिलाड़ियों एवं टीमों को मेडल, प्रशस्ति पत्र, शील्ड देकर एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, सीओ सिटी नौिष्ठा ने सम्मानित किया। वालीबॉल के रेफरी व्यास चुतर्वेदी, दीवाकर मणि, जिला व्यायाम शिक्षक संजय सिंह, अमर राजभर, पुष्पेंद्र, रवि शर्मा, ताइक्वांडो प्रशिक्षक गिरीश सिंह, दिव्यांशु सिंह, दिलीप यादव, प्रियंका कुमारी, मिथुन प्रजापति तथा देवेश चौरसिया रहे। पुरस्कार वितरण के दौरान डीआईओएस देवेंद्र कुमार गुप्ता, जिला परिवीक्षा अधिकारी प्रभात कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामपाल यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी केके राय, जिला क्रीड़ा अधिकारी केके पांडेय, टीएसआई रामवृक्ष यादव, बाल संरक्षण अधिकारी, मनोवैज्ञानिक मीनू जायसवाल, महिला कल्याण अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।