फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   prized accused arrested

पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी बदमाश राहुल यादव

Fri, 11 Dec 2020 11:56 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2020 11:56 PM IST
विज्ञापन
prized accused arrested
पुलिस के हत्थे चढ़ा 25 हजार का इनामी बदमाश राहुल यादव
विज्ञापन

लार। गोरखपुर, लार के पीपरा डीह ईंट भट्ठे पर हुई डकैती के मामले में फरार चल रहे बदमाश राहुल यादव को एसओजी बलिया व लार पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उस पर पच्चीस हजार का इनाम घोषित था। वहीं घटना में शामिल तीन अन्य बदमाशों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। इसको लेकर बलिया और गोरखपुर में पुलिस टीम ने कई जगहों पर छापेमारी भी की।
गत 13 नवंबर की रात डकैतों ने लार थाना क्षेत्र के पीपरा डीह स्थित चंद्रशेखर यादव के ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों को बंधक बनाकर आधी रात को डकैती की थी। उनके पास से 80 हजार रुपये भी लूट लिए थे। इसके चार दिन पूर्व बदमाशों ने गोरखपुर के गगहां में बंधक बना ईंट भट्ठा के मजदूरों के साथ जमकर लूट की थी। मजदूरों ने भट्ठे पर काम करने वाली दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म करने की भी जानकारी पुलिस को दी। हालांकि इस बात को गोरखपुर पुलिस ने इनकार कर घटना की जांच में जुट गई। पुलिस ने छह बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पूछताछ के दौरान इन बदमाशों ने बलिया जिले के राहुल यादव को घटना का मुख्य सरगना बताया था। वह पुलिस की पकड़ से दूर था। पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। बृहस्पतिवार को सीओ श्रीयश त्रिपाठी के निर्देश पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक लार टीजे सिंह और एसओजी बलिया ने संयुक्त रुप से घेराबंदी कर उसे बलिया से गिरफ्तार कर जिला कारागार बलिया भेज दिया। वहीं इस घटना में वांछित चल रहे तीन इनामी बदमाशों की फिराक में पुलिस जुटी हुई है। गोरखपुर, मऊ और बलिया में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

फरार तीन बदमाशों की हो रही तलाश : सीओ
सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि भट्ठों पर हुई डकैती के मामले में राहुल यादव निवासी बलिया नामजद था। उस पर 25 हजार का इनाम घोषित था। उसे बलिया से गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य फरार चल रहे तीन इनामी बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही इन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed