फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Priyanka's road show in Rudrapur, Congressmen showered flowers

रुद्रपुर में प्रियंका का रोड शो, कांग्रेसियों ने बरसाए फूल

Mon, 28 Feb 2022 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:05 PM IST
विज्ञापन
Priyanka's road show in Rudrapur, Congressmen showered flowers
रुद्रपुर में रोड़ शो के दौरान जनता का अभिवादन करतीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी। - फोटो : DEORIA
रुद्रपुर में प्रियंका का रोड शो, कांग्रेसियों ने बरसाए फूल
विज्ञापन

रुद्रपुर (देवरिया)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बाड्रा ने सोमवार को रुद्रपुर में कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह के समर्थन में रोड़ शो किया। इस मौके पर कांग्रेसियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। रोड़ शो के दौरान प्रियंका की एक झलक पाने के लिए महिलाओं में काफी ललक दिखी।
शाम पांच बजे सतासी इंटर कॉलेज के मैदान में प्रियंका गांधी के हेलीकाप्टर से उतरते ही, ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का नारा गूंजने लगा। हेलीपैैड पर कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष रामजी गिरि, सुयश मणि, मुकुंद भाष्कर, विरेंद्र शर्मा, अरविंद सिंह, राघवेंद्र सिंह राकेश, सौरभ मिश्रा, महेंद्र नाथ गुप्ता आदि ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव खुली गाड़ी पर सवार होकर रुद्रपुर नगर में निकली। रोड शो के दौरान सड़क की दोनों तरफ खड़े लोगों ने फूल बरसाकर प्रियंका का स्वागत किया। रोड़ शो का काफिला खजुहा चौराहा, इमामबाड़ा चौराहा, कोतवाली से आदर्श चौराहा होते हुए दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर समाप्त हुआ। प्रियंका ने संविधान बचाने और अमन की सरकार लाने को कांग्रेस का साथ देने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैष्णवी को पुचकारा अक्षरा को दिया आटोग्राफ
रुद्रपुर। प्रियंका गांधी, कक्षा छह की छात्रा अक्षरा से गर्मजोशी से मिली। वह उसकी छोटी बहन वैष्णवी को गोद में उठाकर पुचकारने लगी। अक्षरा को आटोग्राफ देकर मजबूत बनने के लिए कहा। प्रियंका से मिलकर अक्षरा खुशी से झूम उठी। नगर के आशीष जायसवाल की बेटी अक्षरा छठी कक्षा की छात्रा है। वह प्रियंका से मिलने के लिए बेताब थी। रोड़ शो के दौरान अक्षरा के चिल्लाने पर कांग्रेस महासचिव उसे पास बुलाईं। उन्होंने उसकी छोटी बहन वैष्णवी को गोद में उठा लिया। अक्षरा ने कहा कि वह, ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’, नारे से प्रभावित है। प्रियंका लड़कियों के लिए संघर्ष कर रही हैं। उनसे मिलकर बहुत खुश हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed