फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   prisoners will serve animals in up's cow shed

यूपी की गोशालाओं में जेल के बंदी करेंगे पशुओं की सेवा

Wed, 14 Oct 2020 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
prisoners will serve animals in up's cow shed
यूपी की गोशालाओं में जेल के बंदी करेंगे पशुओं की सेवा
विज्ञापन

देवरिया (विनोद कुमार तिवारी)। यूपी के सभी जिलों में गोशालाओं में पशुओं के सेवा की जिम्मेदारी जेल में बंद बंदियों को सौंपी जाएगी। इसकी कवायद शुरू हो गई है। इसके तहत खुले बंदी शिविरों की स्थापना होगी।
शासन में हाल ही में एक अक्तूबर को हुई बैठक के बाद 12 अक्तूबर को सभी जेलों के अधीक्षक और मुख्य पशु चिकित्साधिकारियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई है। देवरिया में पशु आश्रय स्थलों के स्थानीय स्थितियों का आंकलन करने में जेल अधीक्षक एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी जुट गए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश के सभी जिलों में पशु आश्रय स्थल खोले गए हैं, लेकिन बेहतर देखरेख नहीं होने की वजह से आश्रय स्थलों में पशुओं की मौत हो रही है। इसके पीछे कर्मचारियों की कमी एवं बेहतर देखरेख नहीं होना बताया जा रहा है। कोरोना संक्रमण काल में जेल में बंद बंदियों को स्वरोजगार का अवसर मुहैया कराने के लिए खुले में बंदी शिविरों की स्थापना का निर्णय शासन ने लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अक्तूबर को लखनऊ में प्रमुख सचिव पशुधन विकास एवं महानिरीक्षक कारागार सहित कई अधिकारियों की मौजूदगी में एक बैठक हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि जिलों में राजकीय पशुधन एवं कृषि परिक्षत्रों के कार्य पर जेल में बंद बंदियों को लगाया जाए। जिसमें बंदी पारिश्रमिक अर्जित कर सकें और जमानत के बाद समाज की मुख्य धारा में जुड़ सकें। इसके लिए जिले के सभी जेल अधीक्षकों एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि वह स्थानीय परिस्थितियों का अध्ययन करें कि कृषि फार्म एवं गोशालाओं पर कितने बंदियों को कार्य पर लगाया जा सकता जा सकता है। ऐसे स्थानों पर बंदियों के लिए मूलभूत सुविधाएं होनी चाहिए।
जिले में हैं 18 पशु आश्रय स्थल
जिले में पिपरा चंद्रभान, रामगुलाम टोला सहित 18 पशु आश्रय स्थल हैं। जहां 1288 पशुओं को रखा गया है। जिले में पशुओं की संख्या चार लाख 80 हजार के करीब है। जेल अधीक्षक केपी त्रिपाठी ने बताया कि बंदी शिविरों की स्थापना करने को लेकर पशु आश्रय स्थलों की जानकारी जुटाई जा रही है।

इनसेट
जेल अधीक्षकों से मांगी है जानकारी
खुले बंदी शिविरों की स्थापना के लिए सभी जेल अधीक्षकों को उप महानिरीक्षक कारागार मुख्यालय वीपी त्रिपाठी ने पत्र 12 अक्तूबर को भेजा है। जिसमें उन्होंने जेल अधीक्षक एवं पशु चिकित्सा अधिकारी संयुक्त रूप से अपनी रिपोर्ट देने की बात कहते हुए इस बात की जानकारी मांगी है कि इसमें कितने बंदियों को लगाया जा सकता है। इससे बंदियों में सुधार एवं पुर्नवास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed