{"_id":"64b986c0446bdc05fa0842b4","slug":"prisoner-attempted-suicide-by-slitting-throat-with-a-plate-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-1884-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जेल में बंदी ने थाली से गला रेतकर की आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जेल में बंदी ने थाली से गला रेतकर की आत्महत्या की कोशिश
विज्ञापन
पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में है बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। पत्नी के हत्या के आरोप में जेल में बंद एक युवक ने बृहस्पतिवार की शाम को थाली से गला रेत कर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर रूप से घायल बंदी को बंदी रक्षकों ने मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां इलाज के बाद उसे फिर से जेल में दाखिल किया है। जेलर राजकुमार ने बताया कि बंदी डिप्रेशन का शिकार है। इसके कारण उसने आत्महत्या का प्रयास किया है।
बनकटा थाना क्षेत्र के ग्राम भठही भाट निवासी दीपक पासवान अप्रैल 2019 में अपनी पत्नी के अवैध संबंध के शक में राड से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी थी। उसके खिलाफ बनकटा थाने में हत्या का केस दर्ज हुआ था। तभी से वह जेल में बंद है। बृहस्पतिवार की शाम को वह जेल के शौचालय में गया और थाली से गला रेत कर आत्महत्या की कोशिश कर रहा था। आवाज सुनकर बंदी रक्षक दौड़े और उसे बचाए। गले पर गंभीर चोट होने के कारण पहले जेल के अस्पताल में इलाज कराया गया। पर हालत गंभीर देख उसे मेडिकल में इलाज के लाया गया, जहां करीब एक घंटे बाद उसे आराम होने पर बंदी रक्षक जेल लेकर वापस चले गए। जेलर ने बताया कि बंदी मानसिक रूप से बीमार है। जिसका इलाज वाराणसी से होता है। उसने शाम को थाली से आत्महत्या करने का प्रयास किया है। उसकी हालत अब ठीक है।