{"_id":"6a47f96dd30c10142e0aac7b","slug":"principals-firm-launches-probe-into-payment-of-more-than-rs-18-lakh-deoria-news-c-208-1-deo1011-186077-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्रधान की फर्म में 18 लाख से अधिक के भुगतान के मामले की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्रधान की फर्म में 18 लाख से अधिक के भुगतान के मामले की जांच शुरू
Fri, 03 Jul 2026 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। सलेमपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत परान छपरा में सरकारी धन के भुगतान को लेकर लगे आरोपों की जांच शुरू हो गई है। डीएम के निर्देश पर डीसी मनरेगा की अगुवाई में टीम ने शुक्रवार को गांव पहुंचकर अभिलेखों का सत्यापन किया।
आरोप है कि ग्राम प्रधान ने नियमों की अनदेखी करते हुए अपनी ही फर्म के नाम 18 लाख रुपये से अधिक का सरकारी भुगतान करा लिया। शिकायतकर्ता बिरजू प्रसाद का आरोप है कि ग्राम प्रधान अम्बरीश यादव ने वेदांश इंटरप्राइजेज नाम से अपनी ही फर्म बनाकर उसी के नाम 18 लाख रुपये से अधिक का भुगतान कराया।
शिकायत में कहा गया है कि फर्म को अप्रैल 2026 में जीएसटी पंजीकरण प्राप्त हुआ, जबकि जीएसटी मिलने से पहले और बाद के महीनों के बिल लगाकर भी भुगतान कर दिया गया। आरोप यह भी है कि गांव में लाखों रुपये की लागत से बनाए जा रहे अंत्येष्टि स्थल के निर्माण का भुगतान भी इसी फर्म के नाम किया गया।
विज्ञापन
मामले की शिकायत डीएम से किए जाने के बाद उन्होंने डीसी मनरेगा आलोक कुमार पांडेय के नेतृत्व में जांच टीम गठित की। शुक्रवार को डीसी मनरेगा, बीडीओ रमेश दत्त मिश्रा, एडीओ पंचायत धीरेंद्र सागर, ग्राम पंचायत सचिव रेखा रानी तथा ग्राम प्रधान की मौजूदगी में टीम ने गांव पहुंचकर विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
जांच टीम ने निर्माण कार्यों का सत्यापन करने के साथ ही भुगतान से संबंधित अभिलेखों और शिकायत में लगाए गए आरोपों की बिंदुवार जांच की। खंड विकास अधिकारी रमेश दत्त मिश्रा ने बताया कि सभी तथ्यों और अभिलेखों का परीक्षण कर जांच रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।