फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   principal wife fond fainted in her room

देवरिया: अचेतावस्था में कमरे में मिलीं प्रधानाचार्य की पत्नी, हमले की आशंका

Tue, 08 Nov 2022 03:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 08 Nov 2022 03:43 PM IST
सार

स्वामी देवानंद इंटरमीडिएट कॉलेज मठ लार के प्रधानाचार्य शत्रुघ्न तिवारी पत्नी निर्मला तिवारी के साथ कॉलेज परिसर में मिले आवास में रहते हैं। रोज की तरह भोजन कर वह विद्यालय चले गए। छुट्टी के बाद लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने पत्नी को आवाज देकर दरवाजा खोलने को कहा, लेकिन अंदर से पत्नी की आवाज नहीं आई। इस पर उन्होंने बगल की खिड़की से देखा तो पत्नी अचेतावस्था में फर्श पर पड़ी हुई थीं।

विज्ञापन
principal wife fond fainted in her room
लार में घटना के बाद कालेज स्थित प्रधानाचार्य के आवास की जांच करती पुलिस।संवाद - फोटो : DEORIA

विस्तार

नगर के स्वामी देवानंद इंटरमीडिएट कॉलेज परिसर स्थित आवास के कमरे में सोमवार को प्रधानाचार्य की पत्नी अचेतावस्था में मिलीं। उनके सिर से रक्तस्राव हो रहा था। कमरे में रखा गया सामान फर्श पर बिखरा मिला। आनन-फानन उन्हें सीएचसी लार पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुट गई।
विज्ञापन


नगर के स्वामी देवानंद इंटरमीडिएट कॉलेज मठ लार के प्रधानाचार्य शत्रुघ्न तिवारी पत्नी निर्मला तिवारी के साथ कॉलेज परिसर में मिले आवास में रहते हैं। रोज की तरह भोजन कर वह विद्यालय चले गए। छुट्टी के बाद लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने पत्नी को आवाज देकर दरवाजा खोलने को कहा, लेकिन अंदर से पत्नी की आवाज नहीं आई। इस पर उन्होंने बगल की खिड़की से देखा तो पत्नी अचेतावस्था में फर्श पर पड़ी हुई थीं।
विज्ञापन


आनन-फानन दरवाजे की कुंडी तोड़ उन्हें बाहर निकाला गया। घटना की जानकारी पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर मय फोर्स पहुंचे एसओ नवीन चौधरी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पड़ोसियों से घटना के बारे में पूछताछ की। प्रधानाचार्य ने घटना से संबंधित तहरीर नहीं दी है। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed