{"_id":"6a53e64c3b7f3bdf2c0c5d8b","slug":"principal-on-two-charges-of-threatening-deoria-news-c-208-1-deo1033-186708-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: प्रधान को धमकी देने के आरोप में दो पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: प्रधान को धमकी देने के आरोप में दो पर प्राथमिकी
Mon, 13 Jul 2026 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 13 Jul 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। बनकटा थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव में दो पक्षों के विवाद में बीच-बचाव करने पर एक पक्ष पर ग्राम प्रधान को धमकी देने का आरोप लगा है। प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों पर गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार, सुंदरपुर गांव के प्रधान कुशमाकर कुमार ने तहरीर में कहा है कि छह जुलाई की रात वह गांव के अमित चौहान के घर ब्रह्मभोज में गए थे।
इसी दौरान मनोज चौहान और रुदल चौहान का शैलेंद्र चौहान से विवाद होने लगा। शोर सुनकर वह बीच-बचाव करने पहुंचे तो दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मौर्य ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद