फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Previous governments misled the state from development

Deoria News: पूर्व की सरकारों ने प्रदेश को विकास से भटकाया

Fri, 03 Oct 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 03 Oct 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Previous governments misled the state from development
देसही देवरिया। हेतिमपुर नगर पंचायत की नवनिर्मित प्रशासकीय भवन का शनिवार को समारोहपूर्वक लोकार्पण किया गया। इसके अलावा 49 विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी हुआ। मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक और प्रदेश सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने हेतिमपुर की जनता का आभार जताते हुए हेतिमपुर आदर्श नगर पंचायत को प्रदेश में उत्कृष्ट नगर पंचायत बनाने की बात दोहराई। 1.79 करोड़ रुपये की लागत से बनी हेतिमपुर नव निर्मित प्रशासकीय भवन का शनिवार को कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर फीता काटकर लोकार्पण किया। 12 करोड़ रुपये से अधिक की 49 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। इसमें छह करोड़ रुपये जारी हो गए हैं। इस अवसर पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक समारोह को संबोधित करते हुए सूर्य प्रताप शाही ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मौजूद महिला से सभासदों का सम्मान किया। नगर पंचायत भवन का रानी लक्ष्मी बाई के नाम पर नामकरण कराए जाने की बात कही। हाटा विधायक मोहन वर्मा, सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी, नगर पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed