फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pretext of sending abroad

Deoria News: विदेश भेजने का झांसा देकर 11.63 लाख ठगी, पीड़ितों ने किया हंगामा

Tue, 06 Oct 2026 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 06 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Pretext of sending abroad
देवरिया। विदेश भेजने का झांसा देकर तरकुलवा क्षेत्र के करीब एक दर्जन युवकों से 11.63 लाख रुपये लेने और बाद में कार्यालय बंद कर भागने का आरोप लगा है। सोमवार दोपहर सीसी रोड स्थित कार्यालय पर ताला लगा मिलने के बाद पीड़ितों ने हंगामा किया।
विज्ञापन

इसके बाद सभी सदर कोतवाली पहुंचे और कंपनी, एजेंट तथा रकम लेने के मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर कोतवाली शशि भूषण राय ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। पीड़ितों का आरोप है कि कुछ युवकों को वीजा और अन्य दस्तावेज देकर विदेश भेजा गया लेकिन उन्हें संबंधित देश पहुंचने से पहले ही एयरपोर्ट से वापस कर दिया गया। तरकुलवा क्षेत्र के हरपुर निजाम चक निवासी सुजीत चौहान समेत अन्य पीड़ितों के अनुसार, सीसी रोड स्थित कार्यालय से यूनिक मैनेजमेंट सर्विस के नाम पर युवकों को विदेश भेजने का काम किया जाता था। आरोप है कि कंपनी से जुड़े एजेंट आशीष कुमार बिष्ट ने विदेश भेजने का भरोसा देकर अलग-अलग युवकों से रकम ली। पीड़ितों के मुताबिक किसी से 10 हजार, किसी से 48 हजार, 40 हजार, 4.50 लाख, 40 हजार, 30 हजार, 3.50 लाख, 55 हजार, 55 हजार, 35 हजार और 50 हजार रुपये लिए गए। कुल 11.63 लाख रुपये लेने का आरोप है। पीड़ितों का कहना है कि रकम लेने के बाद उन्हें लंबे समय तक विदेश भेजने का भरोसा दिया जाता रहा। कुछ युवकों को वीजा और अन्य दस्तावेज देकर विदेश भेजा गया लेकिन वे एयरपोर्ट से ही वापस कर दिए गए।
विज्ञापन

इसके बाद युवकों ने रकम वापस मांगी लेकिन भुगतान नहीं किया गया। सोमवार को सुजीत चौहान, मोहन चौहान, घनश्याम चौहान समेत अन्य पीड़ित सीसी रोड स्थित कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां ताला लगा मिला। आसपास जानकारी करने पर भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर युवकों ने हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed