फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pressure being made to change religion for not agreeing girl student gang Molested

देवरिया: धर्म बदलने का बना रहे थे दबाव, राजी न हाेने पर छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 04 Aug 2023 11:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Updated Fri, 04 Aug 2023 11:55 AM IST
सार

एएसपी राजेश कुमार ने कहा कि मामले में तहरीर मिली है। तीन युवकों पर आरोप लगाया गया है। सभी की तलाश पुलिस कर रही है। सामूहिक दुष्कर्म के बारे में जानकारी की जा रही है। तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
Pressure being made to change religion for not agreeing girl student gang Molested
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देवरिया जिले के तरकुलवा क्षेत्र में धर्म बदलने से इन्कार करने पर स्कूल जा रही छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी वीडियो बनाकर वायरल करने और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। बीच रास्ते से घर लौट कर आई छात्रा ने पूरी जानकारी मां को दी। मां ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ पुलिस को नामजद तहरीर दी है।

विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कक्षा 10वीं की छात्रा क्षेत्र के विद्यालय में पढ़ती है। आरोप है कि गांव का ही एक युवक उसपर एक माह से धर्म बदलने के लिए दबाव बना रहा था। छात्रा बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे स्कूल जा रही थी।
विज्ञापन


इसी दौरान रास्ते में नहर पुलिया के पास पहले से मौजूद तीन युवकों ने उसे रोक लिया। इसके बाद तीनों जबरदस्ती उसे गन्ने के खेत में लेकर चले गए और उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। जब वह शोर मचाने लगी तो आरोपियों ने वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: यू-ट्यूबर से सामूहिक दुष्कर्म मामला: युवती को जबरन ऑटो से उतारकर ले गए थे अमरूतानी, बंधक बनाकर की हैवानियत
 

किसी तरह घर पहुंची छात्रा से परिजनों ने स्कूल न जाने का कारण पूछा तो वह रोने लगी और मां को पूरी बात बताई। मां ने पुलिस को तहरीर देकर पूरे मामले की शिकायत की है। छात्रा की मां के अनुसार आरोपी बगल के गांव के रहने वाले हैं। वे अपराधी किस्म के हैं, उनसे पूरे परिवार को जान का खतरा है।

एएसपी राजेश कुमार ने कहा कि मामले में तहरीर मिली है। तीन युवकों पर आरोप लगाया गया है। सभी की तलाश पुलिस कर रही है। सामूहिक दुष्कर्म के बारे में जानकारी की जा रही है। तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed