फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   President will be able to campaign with two vehicles

Deoria News: पालिका के तीन, पंचायत अध्यक्ष दो वाहनों से कर सकेंगे प्रचार

Wed, 19 Apr 2023 12:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
President will be able to campaign with two vehicles
- बिना अनुमति के वाहनों से प्रचार करने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकाय चुनाव में पदवार प्रचार वाहनों की संख्या निर्धारित की है। नगर पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवार तीन व नगर पंचायत अध्यक्ष के उम्मीदवार दो वाहनों से प्रचार-प्रसार कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त प्रचार वाहन मिलने पर संबंधित प्रत्याशी के खिलाफ कार्रवाई होगी।उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चुनाव प्रचार, मतदान व मतगणना के लिए वाहन पास निर्धारित प्रारूप पर निर्गत किए जाएंगे। इसके लिए रिटर्निंग ऑफिसर से प्रार्थना पत्र अग्रसारित कराकर वाहन का प्रकार, रजिस्ट्रेशन के कागजात, चालक का नाम, नगरीय निकाय का नाम प्रत्याशी का नाम गाड़ी संख्या तथा प्रत्याशियों के राजनैतिक दलों से संबद्धता/निर्दलीय का विवरण देना होगा। उप जिला मजिस्ट्रेट को प्रचार-प्रसार, सभा व वाहन पास निर्गत करने के लिए अधिकृत किया गया है। प्रत्याशी वाहन पास वाहन के आगे शीशे पर चिपका कर चलेंगे। या जायेगा वाहन पास जारी करने बाले अधिकारी प्रतिदिन जारी किए गए वाहन पास की छाया प्रति पुलिस अधीक्षक के यहां भेजेंगे। नगर पालिका व नगर पंचायत के सदस्य पद के उम्मीदवार दो पहिया सहित एक वाहन से प्रचार-प्रसार की छूट रहेगी।
-------------
इनसेट
20 जोनल व 43 सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए
देवरिया। नगर निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने दो नगर पालिका परिषद व 15 नगर पंचायत को 20 जोन में विभक्त कर 20 जोनल मजिस्ट्रेट तथा 43 सेक्टर में विभक्त कर 43 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त आरक्षित के लिए सात-सात जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद देवरिया को तीन जोन में विभक्त कर एसडीएम सदर सौरभ सिंह, डिप्टी कलेक्टर देवरिया महेंद्र तथा प्रभागीय निदेशक वन विभाग जगदीश आर को जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। आठ सेक्टर में विभक्त कर पशु चिकित्सा अधिकारी डा .रामसहाय, पशु चिकित्सा अधिकारी डा. रामश्याम सिंह, राज्य कर अधिकारी सुधीर कुमार, पशु चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक कुमार त्रिपाठी, सहायक वन संरक्षक देवेंद्र सिंह यादव, राज्य कर अधिकारी रुद्रेश कुमार चौबे, पशु चिकित्सा अधिकारी डा. दिग्विजय यादव, राज्य कर अधिकारी राम रहस्य को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसी प्रकार नगर पालिका गौरा बरहज को दो सेक्टर में विभक्त कर एसडीएम बरहज योगेश कुमार व असिस्टेंट कमिश्नर वाणिज्य कर आशीष कुमार को जोनल मजिस्ट्रेट तथा पांचसेक्टर में विभक्त कर पशु चिकित्सा अधिकारी डा. धोबी रौनक राजेश, चिकित्साधिकारी डा योगेंद्र कुमार, चिकित्साधिकारी डा. प्रभात कुमार राय, चिकित्साधिकारी डा. विशाल चौधरी व चिकित्साधिकारी डा. प्रदीप कुमार यादव को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 नगर पंचायतों को एक-एक जोन तथा दो-दो सेक्टर में विभक्त किया गया है। नगर पंचायत गौरी के लिए अधिशासी अभियंता निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग मनोज कुमार पांडेय को जोनल तथा चिकित्साधिकारी डा. कैलाश चंद्र वर्मा व चिकित्साधिकारी डा. सिंहासन को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। रामपुर कारखाना के लिए प्रवक्ता सिविल राजकीय पौलिटेक्निक देवरिया रजनीश कुमार को जोनल एवं चिकित्साधिकारी डा संजीव कुमार गुप्ता व डा धीरेंद्र कुमार पांडेय को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। रुद्रपुर के लिए एसडीएम रुद्रपुर ध्रुव शुक्ला को जोनल एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी अनुज कुमार व चिकित्साधिकारी अभिषेक आनंद को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। भाटपाररानी के लिए एसडीएम भाटपाररानी संजीव कुमार को जोनल एवं चिकित्साधिकारी डा ज्ञानचन्द कुमार मौर्य व डा दुर्गेश सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
सलेमपुर के लिए एसडीएम सलेमपुर अरुण कुमार को जोनल एवं पशु चिकित्साधिकारी डा सुनील कुमार व चिकित्साधिकारी डा संजय कुमार सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। लार हेतु उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा सुशील कुमार को जोनल एवं पशु चिकित्साधिकारी सुरेश कुमार यादव व चिकित्साधिकारी डा जोगेश्वर को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। मझौलीराज के लिए प्रवक्ता सुनील कुमार गौतम को जोनल एवं चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सुनील कुमार व डा दिनेश कुमार को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। भटनी के लिए उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा नागेंदर कुमार को जोनल एवं क्षेत्रीय वन अधिकारी कौशल किशोर तिवारी व चिकित्साधिकारी डा सजन राय को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। बरियारपुर हेतु उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामधारी राम को जोनल एवं राज्य कर अधिकारी हरिसरण मणि त्रिपाठी व चिकित्साधिकारी डॉ. गोविन्द कुमार वर्मा को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। पथरदेवा के लिए उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा रोजश मोहन एवं चिकित्सा अधिकारी डा अखिलेश कुमार सिंह व डॉ. रुद्र प्रताप सिंह को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।

बैतालपुर के लिए प्रवक्ता सत्येन्द्र कुमार को जोनल एवं चिकित्सा अधिकारी डा केशव प्रसाद व डाॅ. अभिषेक नारायण को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। तरकुलवा हेतु प्रभारी अध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र डा रजनीश श्रीवास्तव को जोनल एवं चिकित्सा अधिकारी डा एनपीएन सिंह व क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं युनानी अधिकारी डा निदेश कुमार चौरसिया को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। हेतिमपुर के लिए विभागाध्यक्ष विद्युत राजकीय पालिटेक्निक दिनेश कुमार गौतम को जोनल एवं पशु चिकित्साधिकारी डा जितेंद्र चौहान व चिकित्साधिकारी डा शंभू को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। मदनपुर के लिए प्रवक्ता आर्किटेक्चर राजकीय पालिटेक्निक उमाशंकर को जोनल एवं पशु चिकित्सा अधिकारी डा राजीव प्रजापति व चिकित्साधिकारी डा रवि प्रकाश को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। नगर पंचायत भलुअनी हेतु प्रवक्ता सुधीर कुमार सिंह को जोनल एवं चिकित्साधिकारी डाॅ. राजेन्द्र व डा राहुल कुमार कृष्णा को सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed