फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Preparations to crack down on fake hospitals and patient mafia begin

Deoria News: फर्जी अस्पताल और मरीज माफिया पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू

Wed, 16 Apr 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 16 Apr 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Preparations to crack down on fake hospitals and patient mafia begin
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

रुद्रपुर। प्रसूता की मौत के बाद फर्जी अस्पताल और मरीज माफिया की काली करतूत की अमर उजाला में सिलसिलेवार खबर प्रकाशित होने पर एसडीएम हरिशंकर लाल ने शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। एसडीएम के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई गई है। जांच कमेटी तीन दिन में फर्जी अस्पतालों की पड़ताल कर रिपोर्ट सौंपेगी। इसके बाद मरीज माफिया पर कार्रवाई शुरू होगी।
नगर के सेमरौना पुल के उत्तरी तरफ मलह टोली वार्ड में न्यू आदर्श अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान11 अप्रैल की रात में नगर के चौहट्टा वार्ड के कुश राजभर की विवाहिता बेटी सुनैना पत्नी गोविंद की मौत हो गई। सीएमओ की ओर से गठित जांच कमेटी ने आरोपी अस्पताल का पंजीकरण निरस्त कर दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि जांच कमेटी में नायब तहसीलदार शिवेंद्र कौंडिल्य, सीएचसी अधीक्षक डॉ. एसके राव और प्रभारी निरीक्षक रतन कुमार पांडेय शामिल हैं। जांच कमेटी को नगर सहित क्षेत्र में स्थित सभी प्राइवेट अस्पतालों के मानक, कागजात, मरीजों के आने-जाने की गतिविधि और चिकित्सकों की डिग्री आदि की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच कमेटी को तीन दिन में जांच रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। किसी भी हालत में बिना मानक और नियम के कोई भी प्राइवेट अस्पताल संचालित नहीं होगा। साथ ही, प्राइवेट अस्पतालों से मिलीभगत करने वाले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की गतिविधियों की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed