फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Preparations started to fill the vacant posts

Deoria News: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों के रिक्त पदों को भरने की तैयारियां शुरू

Fri, 28 Apr 2023 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Apr 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Preparations started to fill the vacant posts
- जिले में हैं 13 विद्यालय, शिक्षकों के न होने से पढ़ाई होती है प्रभावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद के 13 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में खाली पड़े शिक्षण व शिक्षणेत्तर पदों को भरने की तैैयारियां चल रही हैं। निकाय चुनाव को देखते हुए इसके लिए शासन से अनुमति मांगी गई है। वर्तमान में 13 कस्तूरबा विद्यालयों में 28 पद रिक्त हैं। उधर केवल महिला कर्मचारी ही रखे जाने के शासन के नए फरमान से पुरुष कर्मचारी जो पहले से तैनात हैं, वह अब न्यायालय से राहत मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
जनपद के कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालयों में शिक्षकों की कमी के चलते पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। नगर निकाय चुनाव के बाद इसे भरने की तैयारी हो रही है। राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से भी इसके लिए हरी झंडी दे दी गई है। इन विद्यालयों में शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मिलाकर यहां कुल 184 पद स्वीकृत हैं, जबकि 156 पदों पर तैनाती है और 28 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन

इन विद्यालयों में वार्डन कम शिक्षिका के नौ, पूर्णकालिक शिक्षिका के सात, अंशकालीन शिक्षिका के छह पद खाली हैं। वहीं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में सहायक रसोइया के चार, चौकीदार के पद रिक्त हैं। नए सत्र में शिक्षकों की कमी को दूर करने के प्रयास तेज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
कस्तूरबा विद्यालयों में वार्डेन व शिक्षकों के 22 पद रिक्त हैं। शिक्षणेत्तर कर्मचारियों में छह खाली हैं। इन पर तैनाती के लिए राज्य परियोजना की ओर से हरी झंडी दे दी गई है। नगर निकाय चुनाव के समापन के बाद इन पदों के लिए विज्ञापन निकाला जाएगा। नए शिक्षकों के आने से छात्राओं को पढ़ाई में सहूलियत होगी।
-टीएन पांडेय, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed