फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Preparation to send 22 more drivers to Kanpur after first test pass, two services operated again

प्रथम टेस्ट पास 22 और चालकों को कानपुर भेजने की तैयारी, दो सेवाएं पुन: हुई संचालित

Sun, 08 Sep 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Preparation to send 22 more drivers to Kanpur after first test pass, two services operated again
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


देवरिया। रोडवेज की ओर से चलाए जा रहे चालक भर्ती अभियान के दूसरे चरण अंतर्गत प्रथम टेस्ट पास 22 और चालकों को कानपुर भेजने की तैयारी की जा रही है। प्रथम चरण में द्वितीय टेस्ट पास करने वाले 22 चालकों में मात्र दो के ही ज्वाइन करने के बाद परिवहन निगम ने अपनी रतसिया-प्रतापपुर व जिला मुख्यालय से करायल शुक्ल तक की बस को पुन:चलाना प्रारंभ किया है। यह दोनो सेवाएं चालकों के अभाव में बंद चल रही थीं।
वर्तमान में रोडवेज के पास निगम की 73 एवं अनुबंधित 127 बसों का संचालन हो रहा है। डिपो स्तर पर नियमित चालक 30 एवं संविदा के 75 को मिलाकर कुल 105 चालक हैं। विभागीय नियमों के अनुसार अभी भी निगम की बसों को चलाने के लिए 47 चालक चाहिए। चालकों की कमी को पूरा करने के लिए निगम की ओर से भर्ती अभियान जून माह से चलाया जा रहा है, हालांकि इसमें अपेक्षित सफलता नहीं हासिल हो रही है। पहले चरण में कानपुर गए 22 चालकों में मात्र तीन ही पास हुए हैं, इनमें से दो ने ही ज्वाइन किया। ऐसे में निगम की बंद पड़ी दो सेवाओं को प्रारंभ किया गया है। यह दोनो सेवाएं चालक के अभाव में बंद चल रही थीं। उधर डिपो स्तर से 22 और चालकों को कानपुर कार्यशाला भेजने की तैयारी की जा रही है। उम्मीद है कि कुछ और नए चालक मिलने के बाद बंद पड़े अन्य रूटों की बसों का संचालन भी प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन

-------------

चालकों की कमी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। भर्ती अभियान के दूसरे चरण में 22 चालकों ने प्रथम टेस्ट पास किया था, इन्हें इसी माह कानपुर कार्यशाला द्वितीय व फाइनल टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। वहां से पास होकर आए तो इन्हें यहां तैनात किया जाएगा। प्रथम चरण के भर्ती अभियान के तहत द्वितीय टेस्ट पास कर दो चालक आए हैं। इन्हें बंद पड़ी रतसिया-प्रतापुर व जिला मुख्यालय से करायल शुक्ल जाने वाली बस चलाने के लिए दी गई है। दो दिन से यह दोनो सेवाएं पुन:प्रारंभ किए जाने से उधर जाने वाले यात्रियों को सुविधा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-राकेश पति त्रिपाठी, वरिष्ठ केंद्र प्रभारी देवरिया डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed