{"_id":"69ed0194471f2df5c80c7c44","slug":"preparation-of-nbw-against-the-accused-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-180333-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: आरोपियों के खिलाफएनबीडब्ल्यू की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: आरोपियों के खिलाफएनबीडब्ल्यू की तैयारी
Sat, 25 Apr 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 25 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
बरहज। लक्ष्मीपुर गांव निवासी बार संघ के पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह की मौत के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कोर्ट से एनबीडब्ल्यू जारी कराने की तैयारी में है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी जा रही है, मगर 20 दिन बाद भी मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। पांच अप्रैल को चकनाली विवाद का समाधान कराने एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी और राजस्व की टीम मौके पर गई थी। वहां धक्का-मुक्की के दौरान अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह की गिरकर मौत हो गई थी।
पुलिस ने इस मामल में हत्या से संबंधित धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। लक्ष्मीपुर गांव में चकनाली पर बनाई जा रही सड़क निर्माण कार्य का अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह विरोध कर रहे थे। लोगों का कहना है कि करीब चार वर्ष पहले तत्कालीन एसडीएम गजेंद्र सिंह के समय से विवाद चला आ रहा था। एसओ विशाल उपाध्याय ने बताया कि फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दिया जा रहा है। जबकि एनबीडब्ल्यू की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।