फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   preparation of cm address

Deoria News: मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां जोरों पर

Thu, 23 May 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 23 May 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
preparation of cm address
फोटो समाचार
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप से निजात के लिए जर्मन टेंट से की जा रही छांव, 10 हजार से अधिक भीड़ जुटने की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर स्थित एसके इंटर काॅलेज मैदान में शुक्रवार को मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। चिलचिलाती धूप से निजात के लिए जर्मन टेंट लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री की जनसभा में 10 हजार से अधिक की भीड़ जुटने की संभावना है।
एसके इंटर काॅलेज के मैदान में बुधवार को गोरखपुर से टेंट आदि के सामान से लदीं गाड़ियां पहुंचीं। सभी टेंट जर्मन मंगाए गए हैं। इसमें धूप का असर लोगों पर नहीं पड़ता है। जिम्मेदारों के अनुसार खेल मैदान में 100 गुणे 200 का टेंट लगाया जा रहा है। वहीं, पुराने मंच को बढ़ाया जा रहा है। जिस पर से मुख्यमंत्री सभा को संबोधित करेंगे। आगंतुकों को टेंट में बैठने के लिए 10 हजार कुर्सियां मंगाई जा रही हैं। जबकि वीआईपी के लिए सोफा आदि की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

बाबा राघवदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में हेलीपैड बनाया गया है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी ने खाका तैयार कर लिया है। वहीं, आकस्मिक व्यवस्था के रूप में अस्थायी शौचालय आदि की व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed