फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   STF arrested two smugglers with six quintals of ganja

Deoria News: एसटीएफ ने छह क्विटंल गांजा के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Sat, 14 Oct 2023 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
STF arrested two smugglers with six quintals of ganja
यूपी एसटीएफ व थाना खुखुन्दू पुलिस ने 6 कुन्तल से अधिक गांजे के साथ 02 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
- कंटेनर में 62 पैकेट में छिपाकर रखा गया था नशीला पदार्थ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। एसटीएफ और खुखुंदू पुलिस ने असम से आ रहे एक कंटेनर से छह क्विटंल गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरोह के सदस्यों की तलाश में जुट गई है। पकड़े गए तस्करों के खिलाफ विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं।
शुक्रवार की सुबह एसटीएफ को सूचना मिली कि नशीला पदार्थ गांजा असम से कंटेनर में लाया जा रहा है। जानकारी होने पर खुखुंदू पुलिस और सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने खुखुंदू चौराहे पर कंटेनर रोक लिया। एसटीएफ और पुलिस ने तलाशी ली तो 62 पैकेट मिले, जिसमें साढ़े छह क्विटंल गांजा था, जो नामी कंपनियों की तरह पैक किए गए थे। गांजा के साथ पकड़े गए तस्करों की पहचान उदयभान सिंह निवासी पैलानी थाना पैलानी जिला बांदा, राजेश कुमार निवासी ग्राम अलावलपुर थाना भटनी, देवरिया के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांजा असम से लाया जा रहा था और इसे हरियाणा ले जाने का इरादा था, इससे पहले यहां पकड़ लिया गया।
-----------
कोट:
छह क्विटंल गांजा बरामद किया गया है। पकड़े गए तस्करों से जानकारी ली जा रही है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। खुखुंदू थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संकल्प शर्मा, एसपी
-------------
गिरोह का सरगना मुन्ना पुलिस के हाथों फिसला
देवरिया। गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का सरगना मुन्ना चौरसिया है। जो जिले के भटनी थाना क्षेत्र के अलावलपुर गांव का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार इसके तार कई प्रांतों के तस्करों से जुड़े हैं। शुक्रवार की सुबह इसे गांजा देवरिया में ही देना था। यहीं से यह अन्य जगहों पर आपूर्ति करने वाला था। पुलिस की कार्रवाई के दौरान यह कंटेनर के आसपास था, लेकिन पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इसके कारण गिरोह के बारे में पूरी तरह जानकारी नहीं मिल पाई है। संवाद
----------------
एक हजार किलोमीटर से अधिक दूरी तक की, कई प्रांतों की पुलिस को दिया चकमा
देवरिया। खुखुंदू चौराहे से करीब एक हजार किलोमीटर से अधिक का सफर तय करने के बाद कंटेनर पहुंचा था। इसकी राह में असम, बंगाल, बिहार, झारखंड और यूपी पुलिस के कई बैरियर और थाने पड़े, लेकिन कहीं की पुलिस को शक नहीं हुआ। इसके कारण आसानी से यह अपने मंसूबे में सफल होते गए। पुलिस के अनुसार कंटेनर में अलग से केबिन बनाकर गांजा रखा गया था। अधिकतर पुलिस को यह लगता है कि कंटेनर से किसी व्यापारी का माल जा रहा है। इसके कारण पुलिस चेक नहीं करती है और तस्कर अपने मंसूबे में सफल हो जाते हैं। संवाद

-----------
पुलिस ने छह तस्करों पर लगाया गैंगस्टर
देवरिया। जिले की पुलिस ने शुक्रवार को गो तस्करी, वाहन चोरी और गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के छह सरगनाओं के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। सीओ श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि बघौचघाट थाने की पुलिस ने तरकुलवा थाना क्षेत्र के नारायणपुर निवासी सोनू यादव गो तस्करी करने वाले गिरोह का सरगना है। इसी तरह सलेमपुर पुलिस ने डोल छपरा निवासी दुर्गेश साहनी, सिराजुद्दीन निवासी हथुआ, गोपालगंज, शक्ति यादव निवासी सदर कोतवाली, वाहन चोरी एवं लूट करने वाले गिरोह का सरगना है। तरकुलवा थाना क्षेत्र के कंचनपुर निवासी राकेश पाल गो तस्करी और सिवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के श्रीकलपुर निवासी सुखधाम तिवारी गांजा तस्करी का गिरोह चलाता है। सभी के खिलाफ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed