{"_id":"65e76310e5db69c9160edd2c","slug":"premi-premika-returned-after-marriage-deoria-news-c-208-1-sgkp1007-120803-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छात्र और छात्रा ने छोड़ी परीक्षा, की शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छात्र और छात्रा ने छोड़ी परीक्षा, की शादी
Tue, 05 Mar 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव से दो सप्ताह पूर्व भागे थे दोनों
पुलिस ने प्रेमी छात्र के खिलाफ अपहरण का दर्ज किया है केस
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव से दसवीं और बारहवीं की परीक्षा छोड़कर भागे प्रेमी-प्रेमिका मंगलवार शाम को शादी कर थाने लौटे हैं। हालांकि, पुलिस ने एक पखवाड़ा पहले छात्रा की मां की तहरीर पर प्रेमी छात्र के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही थी। थाने पहुंचने पर प्रेमी-प्रेमिका का पुलिस 161 के तहत बयान करा रही है। उधर, थाने पहुंची छात्रा की मां ने जब बेटी की मांग में सिंदूर देखी तो बोली कि अब मैं इसे नहीं रखूंगी।
बताया जा रहा है कि खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी कस्बे के एक इंटर कॉलेज में 12वीं की छात्रा है। उसकी बीते माह 22 फरवरी से परीक्षा शुरू होने वाली थी। जबकि प्रेमी छात्र छात्रा को परीक्षा शुरू होने से दो दिन पहले ही लेकर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक प्रेमी छात्र भले दसवीं की परीक्षा देने वाला था। मगर वह बालिग है। पूछताछ में उसने बताया कि वह छात्रा को लेकर सीधे गुजरात चला गया और वहीं एक मंदिर में दोनों ने शादी रचा ली।
उधर, प्रेमी छात्र के पिता ने बताया कि दोनों शादी कर मेरे पास पहुंचे। इसके बाद मैं भाड़े की व्यवस्था कर दोनों को लेकर थाने पहुंचा हूं। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि थाने में बयान होने के बाद कोर्ट में बयान होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सीओ दीपक शुक्ल ने बताया कि छात्रा नबालिग है, उसे परिवार में या वन स्टॉप सेंटर में भेजा जाएगा, जबकि प्रेमी को जेल भेजा जाएगा।