फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Prem infiltrated the officers with Pradhan's influence and collected illegal wealth through cunning tactics.

देवरिया हत्याकांड: प्रेम ने प्रधानी के रसूख से अफसरों में पैठ बनाईए शातिर चालों से अवैध संपत्ति जुटाई

Fri, 06 Oct 2023 01:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Updated Fri, 06 Oct 2023 01:03 PM IST
सार

पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव का परिवार पहले से ही राजनीति में सफल था। मां प्रधान रह चुकी हैं। इसके कारण उसे भी राजनीति का चस्का लग गया। इसके बाद उसने खुद ही परिवार की विरासत संभाली और जिला पंचायत सदस्य बन गया। लोगों से व्यवहार बनाकर विश्वास में ले लेता था। अपनी जरूरत के हिसाब से उनका उपयोग करता था।

विज्ञापन
Prem infiltrated the officers with Pradhan's influence and collected illegal wealth through cunning tactics.
मृतक पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

देवरिया में सामूहिक हत्याकांड के बाद अब हर तरफ इसी की चर्चा हो रही है। चर्चा के केंद्र में यह बर्बर कांड तो है ही, लोग बहुत कम समय में प्रेम यादव के शोहरत-दौलत हासिल कर लेने पर भी हैरानी जता रहे हैं। चर्चा की मानें तो प्रेम ने प्रधानी के रसूख से अफसरों में पैठ बनाने में सफल रहा। उसके बाद अपनी शातिर चालों से दूसरों व सरकारी जमीन को हथियाकर खूब अवैध संपत्ति जुटाई।

विज्ञापन


दरअसल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव का परिवार पहले से ही राजनीति में सफल था। मां प्रधान रह चुकी हैं। इसके कारण उसे भी राजनीति का चस्का लग गया। इसके बाद उसने खुद ही परिवार की विरासत संभाली और जिला पंचायत सदस्य बन गया।
विज्ञापन


लोगों से व्यवहार बनाकर विश्वास में ले लेता था। अपनी जरूरत के हिसाब से उनका उपयोग करता था। प्रेम यादव ने राजनीति में सफल होने के बाद अपना रुतबा बढ़ा लिया। घर पर हातानुमा मकान बनवाकर साथ में छप्पर का बंगला भी तैयार कराया और वहां बैठकबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी की राजनीति करने के नाते उसका जिला मुख्यालय पर आना-जाना शुरू हुआ और वहां भी उसने पकड़ बना ली। सूत्रों के मुताबिक, धीरे-धीरे उसने अवैध प्राॅपर्टी डीलिंग का काम करने वालों से दोस्ती गांठ ली और उन्हें संरक्षण देकर मोटी रकम भी कमा ली।

इसे भी पढ़ें: अनमोल से बाहरियों के मिलने पर पाबंदी, BRD के ट्रॉमा सेंटर में है भर्ती

शहर के देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर जेल रोड के पास तीन कट्ठे की एक विवादित भूमि पर कब्जा जमा लिया। इसकी कीमत तीन करोड़ रुपये से अधिक है। इसी बीच ज्ञानप्रकाश दूबे से मुलाकात के बाद उसकी किस्मत खुल गई।

ग्रामीणों के अनुसार, ज्ञानप्रकाश बाहर कमाते थे। जब वह घर आए तो दरवाजे पर कदम रखते ही उनका विवाद सत्यप्रकाश की पत्नी से हो गया। इसी के बाद ज्ञानप्रकाश अपनी बहन के घर चले गए और कुछ दिन बाद प्रेम की शरण में आ गए। वहां आदर मिला तो ज्ञानप्रकाश खुश रहने लगे।

इसे भी पढ़ें: 1998 में वर्चस्व के लिए एक ही परिवार के चार लोगों की हुई थी हत्या, अमिताभ ठाकुर थे जिले के एसपी

इसी का फायदा उठाकर प्रेम ने उनकी पूरी जमीन अपने नाम करा ली। इतना ही नहीं, लेड़हा टोला की दस बीघा और केहुनिया की पूरी संपत्ति पर अपना कब्जा जमा लिया। ग्राम प्रधान का पद परिवार में होने के कारण गांव की सरकारी जमीनों पर भी कब्जा करना शुरू कर दिया। इसके चलते वह कई करोड़ की जमीन का मालिक बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed