Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Pregnant woman dies during operation, doctor flees, private hospital sealed

Deoria News: ऑपरेशन के दौरान प्रसूता की मौत डाॅक्टर भागा, निजी अस्पताल सील

Tue, 02 Dec 2025 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 02 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies during operation, doctor flees, private hospital sealed
माधो छपरा में चल रहे अवैध अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद पहुंची चिकित्सा एवं पुलिस टीम स्रोत
भाटपार रानी। खामपार थाना अंतर्गत बिहार सीमा पर एक गांव में चल रहे बिना पंजीकृत अवैध निजी अस्पताल में सोमवार की देर रात प्रसूता की ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई, जबकि नवजात सुरक्षित है।
विज्ञापन

मौत की खबर सुनते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। महिला की मौत के बाद चिकित्सक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची खामपार पुलिस शव को विधिक कार्रवाई के बाद देर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर पहुंची प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपार रानी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. इमाम हुसैन सिद्दीकी के नेतृत्व में टीम ने पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल को सील कर दिया। परिजनों ने अभी थाने में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

बिहार के गोपालगंज जनपद के भोरे थाना अंतर्गत रामपुर चकरवा गांव निवासी देवेंद्र यादव खामपार में मकान बनाकर परिवार सहित रहते हैं। उनकी शादी पांच साल पहले खामपार के पास के ही गांव नारायणपुर तिवारी के शिवनारायण की बेटी रीमा से हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र की पत्नी रीमा देवी (28 वर्ष) को दूसरा बच्चा होने वाला था। सोमवार की शाम रीमा को प्रसव पीड़ा होने लगी। इसके बाद देवेंद्र यादव उन्हें ले जाकर माधव छपरा गांव के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करा दिया। देर रात ऑपरेशन से बेटा पैदा हुआ, लेकिन थोड़ी देर बाद रीमा की हालत बिगड़ने लगी।
चिकित्सक ने तत्काल रीमा को देवरिया रेफर कर दिया। रास्ते में रीमा की मौत हो गई। परिजन उसे लेकर वापस माधो छपरा अस्पताल पहुंचे तो चिकित्सक फरार था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर प्रभारी चिकित्साधिकारी भाटपार रानी डॉ. इमाम हुसैन सिद्दीकी को मामले की जानकारी दी। चिकित्सक ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल को सील कर दिया।

देवेंद्र यादव ने बताया कि अस्पताल उनके घर से नजदीक था और अच्छी व्यवस्था थी, इसलिए उन्होंने रीमा को यहां भर्ती कराया था।
प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. इमाम हुसैन सिद्दीकी ने बताया कि इस अस्पताल का पंजीकरण नहीं है और न कोई कागज है। चिकित्सक फरार है। अस्पताल को सील कर दिया गया है। यह मुख्य सड़क से दूर गांव में है। सीओ भाटपार रानी अंशुमान श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed