{"_id":"60563f2b8ebc3ee64a3560c9","slug":"prasaddhi-won-race-of-400-and-800-meter-deoria-news-gkp389139762","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजकीय महिला पीजी कॉलेज में वार्षिक क्रीड़ा समारोह : 400 एवं 800 मीटर रेस में प्रसिद्धि यादव रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजकीय महिला पीजी कॉलेज में वार्षिक क्रीड़ा समारोह : 400 एवं 800 मीटर रेस में प्रसिद्धि यादव रहीं अव्वल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय महिला पीजी कॉलेज में वार्षिक क्रीड़ा समारोह : 400 एवं 800 मीटर रेस में प्रसिद्धि यादव रहीं अव्वल
देवरिया। दीनानाथ पांडेय राजकीय महिला पीजी कॉलेज में शनिवार की शाम वार्षिक क्रीड़ा समारोह का समापन हुआ। प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी विभिन्न खेलों में छात्राओं अपनी दमदारी दिखाई।
दूसरे दिन के मुख्य अतिथि रहे टीएसआई रामवृक्ष यादव ने कहा कि प्रत्येक खिलाड़ी, अपने आचार-भाव से ही समझ आ जाता है कि वह एक सफल खिलाड़ी बनेगा। खेलना सभी के लिए बहुत जरुरी है इससे हम सभी फिट रहते हैं। प्राचार्य राजेश भारती ने कहा कि महाविद्यालय की छात्राओं में वह क्षमता है कि वह अंतरविश्वद्यालयी प्रतियोगिताओं में भी देवरिया का नाम रोशन करेंगी 7 क्रीड़ा प्रभारी महेश ने कहा कि सभी छात्राओं में असीम ऊर्जा है। प्रतियोगिता में 400 मीटर रेस में प्रसिद्धि यादव, खुशबु यादव, नीतू मौर्य, 800 मीटर में प्रसिद्धि यादव, खुशबु यादव, खुशबू चौहान, ऊंची कूद में आकांक्षा मिश्रा, विद्योत्मा विश्वकर्मा, सुनीता चौहान, भाला प्रक्षेप में गुडिया यादव, प्रियंका यादव, निशा चौहान, क्रिकेट बाल थ्रो में आकांक्षा मिश्रा, सरोज चौहान, रवीना क्रमश:प्रथम, द्वितीय व तीसरे स्थान पर रहीं। ओवर ऑल प्रदर्शन के आधार पर आकांक्षा मिश्रा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।