{"_id":"65ce728c6123562dd80a6224","slug":"pradhan-sangh-and-villagers-demonstrated-against-the-bank-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-119409-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बैंक के खिलाफ प्रधान संघ और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बैंक के खिलाफ प्रधान संघ और ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
-सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में बिचौलियों पर धनउगाही का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के बारा दीक्षित चौराहे स्थित बड़ौदा यूपी बैंक की शाखा पर बृहस्पतिवार को प्रधान संघ के नेतृत्व में ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन किया। उन्होंने जमकर बवाल काटा। सभी का आरोप है कि जिम्मेदार सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ देने में बिचौलियों के जरिये धन उगाही कर रहे हैं। रिश्वत न देने पर फाइलों को ठंडे बस्ते में डाल दिया जा रहा है, वे लोगों से बदसलूकी से पेश आ रहे हैं।
प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश यादव और बढ़या हरदो के प्रधान संजय यादव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने बैंक के बाहर नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। सभी का कहना था कि सरकार किसानों को केसीसी, पशुपालकों के लिए पशुधन सहित अन्य योजनाओं का लाभ दे रही है, लेकिन जिम्मेदार लाभ देने की जगह बिचौलियों के जरिये धन ऐंठ रहे हैं। सभी का कहना था कि न्याय नहीं मिलने पर व्यापक आंदोलन किया जाएगा।
शाखा प्रबंधक रजत जायसवाल ने बताया कि ऐसी कोई बात नहीं है। सारे आरोप निराधार हैं। प्रदर्शन में रामप्यारे, पंकज गुप्त, भूपेंद्र गिरी, उमापति यादव, महेश, पंकज, हरेंद्र यादव, अमित विश्वकर्मा, शिव अवतार विश्वकर्मा, जगन्नाथ गिरी आदि मौजूद रहे।