{"_id":"64b82b18bfe406f837068c86","slug":"a-pucca-house-of-four-including-the-head-was-razed-by-a-bulldozer-deoria-news-c-208-1-sgkp1009-1792-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्शन मूड में SDM: बुलडोजर लगाकर प्रधान समेत चार का ढहाया पक्का मकान, भूमि पर किया गया था अवैध निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्शन मूड में SDM: बुलडोजर लगाकर प्रधान समेत चार का ढहाया पक्का मकान, भूमि पर किया गया था अवैध निर्माण
Thu, 20 Jul 2023 02:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 02:42 PM IST
सार
सदर एसडीएम योगेश कुमार गोड़ सहित अन्य राजस्व और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अवैध कब्जा ढहाया गया। सदर विकास खंड अंतर्गत करौंदी गांव निवासी रामबहादुर यादव ने 2018 में हाईकोर्ट प्रयागराज में गांव की खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जा कर पक्का मकान निर्माण कराए जाने की कुछ लोगों के खिलाफ केस किया था।
विज्ञापन
देवरिया में चला बुलडोजर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
देवरिया जिले में बुलडोजर लगाकर प्रधान समेत चार लोगों का पक्का मकान गिरा दिया गया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के करौंदी गांव में रामबहादुर यादव ने प्रधान समेत चार लोगों पर गांव की खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जा कर पक्का मकान बनवाने का हाईकोर्ट में केस किया था।
विज्ञापन
कोर्ट के निर्देश के क्रम में बुधवार दोपहर को सदर एसडीएम योगेश कुमार गोड़ सहित अन्य राजस्व और पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अवैध कब्जा ढहाया गया। सदर विकास खंड अंतर्गत करौंदी गांव निवासी रामबहादुर यादव ने 2018 में हाईकोर्ट प्रयागराज में गांव की खलिहान की भूमि पर अवैध कब्जा कर पक्का मकान निर्माण कराए जाने की कुछ लोगों के खिलाफ केस किया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: पैमाइश करने गए कानूनगो और लेखपाल को प्रधान ने पीटा
विज्ञापन
जिसमें गांव के वर्तमान प्रधान रमाशंकर यादव, रमाकांत, रामहरी और रामजी यादव के खिलाफ केस दायर हुआ था। हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में बुधवार दोपहर को सदर एसडीएम योगेश कुमार गोड़ सहित अन्य राजस्व और पुलिस फोर्स टीम की मौजूदगी में तकरीबन तीन घंटे तक करौंदी गांव में प्रधान समेत चार लोगों के पक्के मकान पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कराया गया। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में प्रधान समेत चार लोगों का अवैध कब्जा हटाया गया है।