फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Power cut investigation stalled

बिजली जाते ही जिला अस्पताल में ठप हो जाती है जांच, जांच कराने के लिए भटक रहे मरीज

Wed, 11 Dec 2019 11:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया।
डिजिटल न्यूज डेस्क, देवरिया। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 11 Dec 2019 11:05 AM IST
विज्ञापन
Power cut investigation stalled
बिजली कटौती जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल में आने वाले मरीजों की जांच नहीं हो पा रही है। मंगलवार को नाराज मरीजों ने एक्सरे कक्ष के बाहर हंगामा किया। कर्मचारी इसको लेकर परेशान हैं, लेकिन बिजली निगम गंभीरता से नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


भटवलिया विद्युत उपकेंद्र से जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल को 24 घंटे बिजली आपूर्ति देने के लिए अलग से फीडर लगा है। 20 दिन पूर्व खराबी के कारण दोनों अस्पताल की आपूर्ति न्यू कालोनी और कचहरी फीडर से दिया जा रहा है। इसकी वजह से दिन में बिजली जाते ही एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, पैथालॉजी, सीटी स्कैन, डिजिटल एक्सरे की मशीनें बंद हो जा रही हैं।
विज्ञापन


जांच नहीं होने से नाराज लोग आय दिन हंगामा कर रहे हैं और जांच के लिए जेब ढीली करनी पड़ रही है। जिला महिला अस्पताल के एसएनसीयू में लगी मशीनें बंद होने से भर्ती नवजात को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर में एक्सरे कक्ष के बाहर तीमारदारों ने जिला अस्पताल प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों के समझाने के बाद किसी तरह लोग शांत हुए। वहीं बिजली निगम सुचारू रूप से आपूर्ति देने का दावा कर रहा है। सीएमएस डॉ. छोटेलाल ने बताया कि 20 दिनों से जिला अस्पताल को 24 घंटे आपूर्ति नहीं मिल रही है। दिन में बिजली सप्लाई कटने के बाद जांच ठप हो रहा है। मरीज बेवजह हर रोज हंगामा कर रहे हैं। बिजली निगम इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है, इसका खामियाजा डॉक्टर और कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed