{"_id":"6106e23f8ebc3e84367455f6","slug":"power-cut-in-more-than-200-villages-due-to-thunder-salempur-news-gkp4040607116","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी में टूटे तार, दो सौ गांवों की गुल रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी में टूटे तार, दो सौ गांवों की गुल रही बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आंधी में टूटे तार, दो सौ गांवों की गुल रही बिजली
लार। आंधी में तार टूटकर गिरने से दो सौ से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई है। शनिवार की दिन में बारिश के साथ आई आंधी से सहजौर और रावतपार गांव के सामने मेन तार पर पेड़ की डाल टूट कर गिर गई। इससे उपकेंद्र से जुड़े दो सौ से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। काफी प्रयास के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। रविवार दोपहर बाद कर्मचारियों ने फाल्ट पकड़ा। आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
लार उपकेंद्र की बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। आए दिन कभी ट्रिपिंग, ओवर लोड, नगर सहित जर्जर हुए ग्रामीण क्षेत्र के तारों के वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित होती रहती है। जिससे उपभोक्ता त्रस्त हो गए हैं। शनिवार की दोपहर में अचानक आई आंधी पानी से सलेमपुर, सहजौर, रावतपार अमेठिया गांव के सामने सलेमपुर केंद्र से आने वाली तैंतीस हजार की मेन सप्लाई वाली तार पर पेड़ की डाल टूट कर गिर पड़ी। जिससे तार टूट गया। जिसके वजह से आपूर्ति ठप हो गई। उपकेंद्र से जुड़े रामनगर, रावतपार अमेठिया, रावतपार रघेन, पटनेजी, दोगारी, मटियारा, ठाकुर गौरी, रक्सा, भुदुसरी, बरडीहा दलपत, बरडीहा परशुराम, अक्सरहां, रोपन छपरा सहित दो सौ से अधिक गांवों की बिजली पूरी तरह से गुल रही। हालांकि कर्मचारियों ने फाल्ट पकड़ने का प्रयास किया। पर सफलता नहीं मिली। रविवार को कर्मचारियों ने सलेमपुर से पेट्रोलिंग कर फाल्ट को पकड़ा। टूटे हुए तारों को जोड़ने के बाद आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। इस संबंध में जेई राजकिशोर ने बताया कि तार पर डाल टूट कर गिर गई थी। जिसके वजह से आपूर्ति ठप हुई थी। खराबी को ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। जर्जर तार को बदलवाने के लिए प्रयास कर रहा हूं।