{"_id":"686d745ac9ebeb46e90a23f2","slug":"posing-as-a-policeman-he-beat-up-the-car-driver-and-looted-the-ssb-jawans-bike-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-157794-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: खुद को पुलिसकर्मी बता कार चालक को पीटा, एसएसबी जवान की बाइक लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: खुद को पुलिसकर्मी बता कार चालक को पीटा, एसएसबी जवान की बाइक लूटी
Wed, 09 Jul 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
घायल एसएसबी जवान सुशील।
भटनी। क्षेत्र के सल्लहपुर गांव के पास बिहार सीमा पर सोमवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। पहले उन्होंने पुलिस कर्मी बताकर जन्मदिन के बाद रिश्तेदारों को छोड़ने गए कार चालक को रोक कर बेरहमी से पिटाई की।
कार को लाठी-डंडों से मार कर क्षतिग्रस्त भी कर दिया किया। फिर चालक के बचाव में पहुंचे एक एसएसबी जवान की पिटाई करने के बाद उसकी बाइक लूट ली। चारों आरोपी बिहार के विजयीपुर इलाके के रहने वाले हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मंगलवार को चारों बदमाशों पर लूट, मारपीट सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोगों ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। भटनी थाना क्षेत्र के सल्लहपुर गांव निवासी सुशील राय एसएसबी में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। इन दिनों उनकी तैनाती बलरामपुर में है।
सोमवार को इकलौती बेटी का जन्मदिन मनाने वह गांव आए थे। जन्मदिन पार्टी के बाद सोमवार की रात सुशील का ड्राइवर प्रिंस प्रजापति रिश्तेदारों को छोड़ने कार से देवरिया गया था। देर रात वापस लौटते समय वह सल्लहपुर गांव की ओर बढ़ा। राजा देवी महिला पीजी कॉलेज के मोड़ पर बाइक सवार चार युवकों ने कार को रोक लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि खुद को पुलिसकर्मी बताकर चारों युवकों ने कार पर लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया। विरोध करने पर ड्राइवर को भी बेरहमी से पीटा। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे एसएसबी जवान सुशील राय से भी हमलावर भिड़ गए और उनकी बाइक जबरन लेकर बिहार की ओर फरार हो गए।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों अमरेंद्र यादव, सचिन पांडेय निवासी बंजरिया विजयीपुर, अमित प्रसाद व राहुल यादव निवासी पिपरा, विजयीपुर, बिहार के खिलाफ लूट, मारपीट सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।